---Advertisement---

हिसार जन्मदिन पार्टी में विवाद : शोर शराबा कर रहे दोस्तों ने पड़ोसी से मारपीट कर फायरिंग

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Birthday Party Vivad mahabir Colony Hisar News

हिसार में एक ओर जन्मदिन पार्टी में विवाद (Birthday Party Vivad) हो गया। जन्मदिन पार्टी के दौरान आधी रात को शोर शराबा करने से मना करने पर मारपीट व फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज करके एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। जबकि इस मामले के अन्य आरोग्य अब तक भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। ‌( Hisar Evening News)

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

हिसार के महाबीर कॉलोनी निवासी चंद्रपुत्र अमरनाथ ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 18 नवंबर की रात को उसके पड़ोस में रहने वाला अभिषेक अपनी Birthday Party मना रहा था और उसके जन्मदिन की पार्टी में उसकी जान पहचान के लोगों के साथ उसके यार दोस्त भी आए हुए थे। रात के 12 बजे का समय हो चुका था और अभिषेक के पास आए हुए उसके दोस्त गली में खूब हुड़दंग बाजी और शोर शराबा कर रहे थे। ( हिसार आज के ताजा समाचार )

 

जब उन्होंने गली में शोर शराबा कर रहे शुभम् पुत्र शशि, विजय अपने 4-5 साथियों के साथ गली में शोर कर रहे थे। उनके बोलने की आवाज सुनकर वो अपने भतीजे के साथ गली में पहुंचा और उन्हें गली में शोर करने से मना करते हुए समझाया कि रात को आपके शोर शराबा से लोगों की शांति भंग लोगों को सोने नहीं दे रहे। इसलिए रात बहुत हो गई है आप घर चलें जाएं। ( Hisar Crime News today)

 

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह बात सुनते ही शुभम् और विजय ने उसके भतीजे पीयूष उर्फ काली के साथ मारपीट की। इस दौरान उसने बड़ी मुश्किल से बीच बताओ करते हुए अपने भतीजे को उनके चंगुल से छुड़ाया और घर ले गया। घर जाने के कुछ ही देर बाद एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और एक युवक ने पिस्तौल निकाल कर उनके ऊपर फायर कर दिया। फायर करने के बाद बाइक सवार दोनों युवक मौके से भाग गए।

 

एचटीएम थाना पुलिस ने महाबीर कॉलोनी हिसार निवासी चंद्र की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शुभम् और विजय सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने जन्मदिन पार्टी विवाद में कार्रवाई करते हुए विजय को गिरफ्तार कर लिया है। ‌ जबकि अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस की टीम उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer