---Advertisement---

Hisar News: सुलखनी गांव के पास युवक से मारपीट कर लूटपाट

Follow Us
---Advertisement---

Hisar News, youth was beaten and robbed near Sulkhani village

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गांव सुलखनी में 5 बदमाशों ने मारपीट कर लूटे 15 हजार रुपए

हिसार जिले के गांव सुलखनी के पास एक युवक से पांच अज्ञात युवकों ने मारपीट कर उससे 15 हजार रुपए लूट कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक को इलाज के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

बरवाला पुलिस को दी शिकायत में गांव सुलखनी निवासी विरेंद्र ने बताया कि वो मोहाली में नौकरी करता है और अपने गांव सुलखनी आया था।

रात लगभग साढ़े 8 बजे स्कूल के पास टहल रहा था, तभी दो मोटरसाइकिलों पर कई युवक आए और मोटरसाइकिल सवार पांच युवकों ने उसे जबरदस्ती बाइक पर बिठाकर मिर्जापुर रोड की ओर ले गए। उसके बाद वहां सूरजमल के खेत के पास एक कमरे के निकट रुककर आरोपियों ने उस पर चोरी का इल्जाम लगाया और डंडों से हमला किया। एक आरोपी ने सरपंच का फोन नंबर पूछा, जिसका नंबर विरेंद्र को पता चला। एक अन्य आरोपी, जो मिर्जापुर में मोटरसाइकिल रिपेयर की दुकान चलाता है, को वह पहले से जानता था।

जब आरोपियों ने वीरेंद्र की पिटाई की तो विरेंद्र के शोर मचाने पर पास के ईंट भट्ठे के मजदूर मौके पर पहुंचे, जिससे डरकर आरोपी 15 हजार रुपए लूटकर और हथियार लेकर फरार हो गए। उसके बाद परिजनों ने विरेंद्र को उपचार हेतु हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।

 

सरपंच पर लगे विकास कार्यों में धांधली करने के आरोप, ग्रामीणों ने सरपंच पर लगाए तीन गंभीर आरोप,

पाबड़ा गांव में व्यक्ति से लूटपाट,

बहादुरगढ़ में ट्राले से टकराया ट्रक, चालक की मौत,

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer