---Advertisement---

Bahadurgarh Road Accident : आसंडा के पास ट्राले से टकराया ट्रक, चालक की मौत

Follow Us
---Advertisement---

Bahadurgarh Road Accident: Truck collides with trailer near Asanda

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आसंडा के पास एक ट्रक आगे चल रहे ट्राला ट्रक से जा टकराया, जिससे ट्रक चालक की मौत हो गई। आसौदा थाना पुलिस ने परिचित की शिकायत के पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान उत्तराखंड निवासी जितेंद्र के रूप में हुई है।

 

पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश निवासी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि उसका साला जितेंद्र कुमार ट्रक पर ड्राइवरी करता है। 11 मई को जितेंद्र कुमार और परिचालक निकुंज निवासी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश गाड़ी लोड करके बावल हरियाणा से उत्तराखंड की ओर जा रहे थे। गाड़ी जितेंद्र चला रहा था। जब जितेंद्र गांव आसंडा स्थित ताऊ होटल के पास पहुंचा तो आगे चल रहे एक ट्रक ट्राला चालक ने अचानक खड़े ब्रेक लगा दिए। जिससे जितेंद्र चाह कर भी ट्रक को रोक नहीं पाया और उसकी टक्कर अगले वाहन में पीछे से लगी।

इस कारण ट्रक का केबिन काफी हद तक नष्ट हो गया। इस दुर्घटना में उसके रिश्तेदार को काफी चोटें आई। दुर्घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से भाग गया। जितेंद्र को उपचार के लिए पी.जी.आई. एम. एस. रोहतक ले जाया गया, जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

सरपंच पर लगे विकास कार्यों में धांधली करने के आरोप, ग्रामीणों ने सरपंच पर लगाए तीन गंभीर आरोप,

पाबड़ा गांव में व्यक्ति से लूटपाट,

Hisar News: सुलखनी गांव के पास युवक से मारपीट कर लूटपाट,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Hisar Court Firing Case: गैंगस्टर विनोद काणा मर्डर की जिम्मेवारी लोरेंस बिश्नोई गैंग ने ली, जाने मैसिज में क्या लिखा

हिसार कोर्ट फायरिंग मामला: अदालत ने बरी किया; दुश्मनों ने विनोद काना को उतारा मौत घाट

August 20, 2026

बहादुरगढ़ में युवक की बेरहमी से हत्या: ईंट पत्थर मारकर सिर कुचला, मृतक की नहीं हुई पहचान

August 18, 2026

Bahadurgarh News : बहादुरगढ़ में 2 बच्चों सहित ट्रेन से कटकर रोहतक की महिला की मौत

August 18, 2026

Jhajjar News: झज्जर में ईंट मारकर हत्या; पशु बाड़े में पार्टी विवाद, युवक के सिर में मारी ईंट

August 11, 2026

झज्जर में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा: वैगनआर से 1800 पव्वे बरामद, 2 गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में हो सकता है राज फाश

August 11, 2026

Heavy Rain: हरियाणा में जोरदार बारिश, किसानों के खिले चेहरे, उपमंडल परिसर में भरा पानी, झमाझम बारिश से गर्मी से राहत

August 8, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer