---Advertisement---

Hansi News: हांसी में जीजा पर फायरिंग, जीजा को गोली मारने के मामले में साला गिरफ्तार

Follow Us
---Advertisement---

Jija per firing case me sala arrest in Hansi News 

Hansi News : हरियाणा के हांसी में जीजा पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस में कार्रवाई करते हुए पीड़ित व्यक्ति के साले को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित साले को पुलिस रिमांड पर लिया है और पुलिस निर्माण के दौरान उसके कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई i20 कार सालासर से बरामद कर ली है। पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

घरेलू विवाद में साले ने जीजा को मारी गोली 

आर्य नगर हांसी निवासी गुरदीप कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी घरेलू विवाद के चलते ढाणी श्यामलाल हिसार निवासी कमल चैची पुत्र रतन सिंह ने उसे घर में आकर लड़ाई झगड़ा किया और उसके ऊपर फायरिंग कर दी। पुलिस को दी शिकायत में गुरदीप को मारने बताया कि कमल रिश्ते में उसका साला लगता है और उसके द्वारा की गई फायरिंग से घर का माहौल एकदम तनाव में आ गया। हांसी सिटी थाना पुलिस ने गुरदीप कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी थी और मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच करने की जिम्मेदारी एएसआई रामपाल को सौंपी गई।

 

Hansi News: हांसी में जीजा पर फायरिंग, जीजा को गोली मारने के मामले में साला गिरफ्तार
जीजा पर फायरिंग करने के मामले में गिरफ्तार साला पुलिस हिरासत में। ( हांसी पुलिस )

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए ढाणी श्यामलाल हिसार निवासी कमल चैची को अपने जीजा पर फायरिंग करने के मामले में गिरफ्तार करके पुलिस रिमांड पर लिया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित कमल के कब्जे से पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई i20 गाड़ी राजस्थान के सालासर से बरामद कर ली। पुलिस वारदात में प्रयोग किए गए हथियार सहित अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहनता से जांच करने में लगी हुई है।

इस संबंध में जांच अधिकारी एएसआई रामपाल ने बताया कि आर्य नगर हांसी में अपने ही जीजा पर फायरिंग करने के मामले में आरोपी कमल को गिरफ्तार कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग की गई i20 गाड़ी को सालासर से बरामद किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी थी। 2 दिन के पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer