Kaithal Accident News : कैथल पटियाला रोड़ पर पिंकअप आटो में भिड़ंत
Kaithal Accident News : कैथल-पटियाला मार्ग पर सीवन के नजदीक पिकअप ने सवारियों से भरे आटो में टक्कर मार दी। हादसे में नौ महिलाएं घायल हो गई। घायल महिलाओं को जिला नागरिक अस्पताल दाखिल करवाया गया। हादसे की सूचना पर सीवन थाना प्रभारी ओमप्रकाश पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।
महिला संतोष ने बताया कि सभी महिलाएं आटो से धान की रोपाई करने के लिए निकली थी। आटो में चालक सहित 14 सवारी थी। जब आटो चालक तेल डलवाने के लिए सड़क क्रास कर रहा था तो पिकअप ने आटो को टक्कर मार दी। सीवन पुलिस थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पिकअप व आटो की टक्कर में नौ महिलाओं को ज्यादा चोट आई है। जिन्हें इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने सड़क हादसे में घायल महिलाओं के बयान दर्ज कर लिए हैं। ( Sewan News in Hindi )
हादसे में ये महिलाएं घायल
सीवन में हुए सड़क हादसे में अनू, किरण, दर्शना, संतोष, सरोज, सपना व नीतू सहित दो अन्य महिला व युवतियां शामिल है। महिलाओं के साथ अस्पताल पहुंचे स्वजनों ने बताया कि आठ से नौ महिलाएं रोजाना घर से खेतों में धान रोपाई करने के लिए गांव सिरटा जा रही थी। आटो में सवार होकर जब वे खेतों में जा रही थी तो पिकअप के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में आटो पलट गया। महिलाएं आटो के नीचे दब गई। ( Abtak Kaithal News )