---Advertisement---

हिसार में ट्रैक्टर से गिरकर रोटावेटर से कटा किसान, बूरी तरह से कटा किसान, मौके पर मौत | Hisar khariya News

Follow Us
---Advertisement---

Hisar Khariya: गांव खारिया में रोटावेटर से कटा किसान

Hisar khariya News : हिसार जिले के खारिया गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में किसान खेत में जुताई करते समय ट्रैक्टर से गिर गया, जिसके कारण किसान ट्रैक्टर के पीछे लगे रोटावेटर से कट गया। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हाथ से की सूचना मिलते हैं पूरे गांव में मातम पसर गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Hisar khariya : खेत में जुताई करते समय रोटावेटर से कटा किसान

मिली जानकारी के मुताबिक हिसार जिले के गांव खारिया निवासी 38 वर्षीय सुभाष अपना ट्रैक्टर पर रोटावेटर जोड़कर खेतों के जुताई करने के लिए खेत में गया था। जब हुआ खेत में रोटावेटर से जुताई कर रहा था तो अचानक सुभाष ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के साथ-साथ रोटावेटर सुभाष के ऊपर से गुजर गया। रोटावेटर की चपेट में आने से सुभाष का शरीर पूरी तरह से कट गया। ट्रैक्टर सामने एक रुख से जाकर टकराकर रुक गया और बुरी तरह से ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गया। ( Hisar News Today )

 

Hisar khariya : पेड़ से टकराने की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के किसान

आसपास के किसानों ने ट्रैक्टर के पेड़ से टकराने की आवाज सुनी और वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि सुभाष की रोटावेटर से कटकर मौत हो चुकी है। उन्होंने हादसे की सूचना ग्रामीण और पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही बालसमंद चौंकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। ( Hisar khariya accident news )

 

Hisar khariya : मौके पर पहुंची पुलिस

इस संबंध में बालसमंद चौकी प्रभारी शेष करण से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि खारिया गांव में किसान सुभाष के रोटावेटर से कटकर मौत होने किसी सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है और मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही साफ हो पाएगा। फिलहाल परिजनों के बयान पर आगामी कार्रवाई की जा रही है। ( Haryana tractor rotawaiter accident news )

 

Hisar Khariya farmer died after being cut by rotavator

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer