---Advertisement---

ऊषा हत्याकांड में पुलिस का खुलासा, रिमांड के दौरान आरोपित ने किया क्राइम सीन क्रिएट | Usha Murder Case

Follow Us
---Advertisement---

Disclosure in Panipat Gangaram Colony Usha murder case

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Usha murder case में खुलासा : किसी और युवक से बात करने लगी थी ऊषा, इसलिए की हत्या

Panipat News : पानीपत की गंगाराम कालोनी में रहने वाली ऊषा की हत्याकांड (Usha murder case ) में पुलिस ने खुलासा किया है। ऊषा हत्याकांड में पुलिस ने उसके चाचा ससुर महेंद्रपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर वारदात की जगह का मुआयना कर दोबारा से हत्याकांड का सीन क्रिएट करवाया गया। ताकि पुख्ता सबूत इकट्ठा किए जा सकें।

 

 

 

डीएसपी सुरेश सैनी ने सोमवार को लघु सचिवालय में पत्रकारवार्ता में बताया कि रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपित महेंद्रपाल ने बताया कि वह करीब डेढ़ साल पहले गांव से पानीपत आया था। उसी के गांव का अशोक की पत्नी ऊषा के साथ काफी साल से पानीपत में रह रहा था। तब अशोक ने ही उसको किराये पर कमरा दिलाया था। कुछ महीने बाद अशोक की मौत हो गई। जिसके बाद वह और ऊषा एक साथ गंगाराम कालोनी में किराए के कमरे में रहने लगे। वह रंगाई पुताई का काम कर ऊषा और अपना काम चलाता था। ( Panipat Gangaram Colony murder case update )

 

 

पुलिस पूछताछ में मृतक ऊषा के चाचा ससुर एवं लव पार्टनर महेंद्रपाल ने खुलासा करते हुए बताया कि ऊषा किसी युवक से मोबाइल पर बात करने लगी थी। वह ऊषा पर शक करने लगा था। इसको लेकर उसकी और ऊषा की कहासुनी भी होती रहती थी। रंजिश में उसने 26 जून की रात कमरे पर ऊषा का चाकू से गला रेत हत्या की थी। पुलिस ने एक दिन के रिमांड के दौरान महेंद्रपाल को साथ लेकर क्राइम सीन री क्रीएट कराया उससे चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपित महेंद्रपाल को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। ( Panipat News Today in Hindi )

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer