Site icon Haryana News Abtak – हरियाणा न्यूज टूडे – Haryana latest News

Kaithal NDPS Case News : NDPS : 2 आरोपियों को 20 साल की सजा, 2 लाख जुर्माना

FB IMG 1677982833154 1

Kaithal NDPS Case 2 aaropi ko 20 sal Saja

Kaithal News : कैथल में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मोहित अग्रवाल की विशेष अदालत ने Kaithal NDPS Case के 2 आरोपियों नूतन कुमार और सुनील कुमार को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर 2 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न भरने पर उन्हें 6 महीने का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा।

यह मामला पूंडरी थाना में ( Kaithal NDPS Case) एफआईआर नंबर 431 दर्ज किया गया था। आरोपियों में नूतन कुमार गांव हाबड़ी (कैथल) का निवासी है और सुनील कुमार गांव कुड़लन (करनाल) का निवासी है। नूतन कुमार को एन.डी.पी.एस. अधिनियम की धारा 22 के तहत दोषी ठहराया गया है, जबकि सुनील कुमार को एन.डी.पी.एस. अधिनियम की धारा 29 के तहत दोषी पाया गया है। पुलिस की तरफ से इस केस में कुल 13 लोगों की गवाही करवाई गई थी।

डीए सुखदीप सिंह ने बताया कि Kaithal NDPS Case में court के आदेश के अनुसार दोनों दोषियों को जिला जेल कैथल भेज दिया गया है। अदालत ने यह भी निर्देश दिया है कि मुकदमें के दौरान आरोपियों द्वारा हिरासत में बिताई गई अवधि को उनकी सजा में समायोजित किया जाएगा।

Exit mobile version