Verification: eefe237ed2c24d7f

Ladwa News : नहर में डूबे 2 युवक, राखी बांधने आई बहन करती रही भाइयों का इंतजार

0 minutes, 7 seconds Read

Ladwa bapdi village Nahar mein Dube 2 yuvak

Ladwa News : लाडवा खंड के गांव बपदी में रक्षाबंधन पर्व वाले दिन शनिवार को पूरा दिन गांव में मातम छाया रहा। गत दिवस शनिवार को गांव के 2 युवक पश्चिमी यमुना नहर में नहाते समय नहर के पानी के तेज बहाव में बह गए थे। गांव में अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने आई किसी भी बहन ने अपने भाई को राखी नहीं बांधी। लगातार दो दिनों से दोनों युवकों की तलाश की जा रही है।

यही कारण है कि दूसरे दिन भी नहर में बहे प्रदीप व साहिल का कोई सुराग नहीं लग पाया। बता दे की शुक्रवार देर सायं को पश्चिमी यमुना नहर में Ladwa area village बपदी के तीन युवक प्रदीप, साहिल व कुलदीप एक मोटरसाइकिल पर नहाने के लिए गए थे।

नहाते समय प्रदीप व साहिल पानी के तेज बहाव में बह गए, जबकि कुलदीप पानी के तेज बहाव को देखकर नहर के किनारे बैठकर ही नहाने लगा था। दूसरे दिन शनिवार को भी पश्चिमी यमुना नहर में बहे दोनों युवकों का कोई सुराग न लगने के कारण Ladwa Police व परिजनों ने गोताखोर प्रगट सिंह को बुलाया गया है। समाचार लिखे जाने तक गोताखोर की टीम नहर में युवकों को ढुंढने का अपना सर्च अभियान चलाए हुए थी।

 

नहर पर जगह-जगह परिजन पहरा लगाकर रखे हुए है नजर : SHO

मामले की जांच कर रहे Ladwa Police Station SHO इंस्पैक्टर सुनील वत्स ने बताया कि पुलिस परिजनों को साथ लेकर नहर पर सर्च अभियान चलाया हुआ है। युवकों की तलाश के लिए गोताखोर प्रगट सिंह को बुलाया गया है, ताकि युवकों का सुराग लग सके।

उन्होंने बताया कि दोनों युवकों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस टीम व गोताखोर प्रगट सिंह की टीम उनकी तलाश करने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि जगह-जगह नहर के किनारे पहरा दिया जा रहा है।

प्रदीप की बहन आई थी भाई को राखी बांधने

प्रदीप की बहन रानी अपने भाई को राखी बांधने के लिए शुक्रवार को अपने सुसराल से अपने गांव बपदी आई थी। प्रदीप की बहन का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। प्रदीप चार भाई-बहन थे। 2 बहनों की शादी की हुई है, जबकि इसके एक भाई की पहले मृत्यु हो चुकी है।

साहिल था अपने मां-बाप का इकलौता बेटा

नहर में बहे साहिल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और अविवाहित था। उसकी करीब 6 वर्ष की छोटी बहन है जो अपने भाई की कलाई पर रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए तैयारी कर रही थी।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *