---Advertisement---

Latest News Hisar: हिसार मोबाइल स्नैचिंग मामले का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में ब़ड़ा खुलासा, रिमांड में खुलेंगे राज

Follow Us
Latest News Hisar: हिसार मोबाइल स्नैचिंग मामले का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में ब़ड़ा खुलासा, रिमांड में खुलेंगे राज
---Advertisement---

Latest News Hisar, snatching case update 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Latest News Hisar: हिसार शहर थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से छीना हुआ मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। आरोपित को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। ताकि छीना-झपटी की अन्य वारदातों का पर्दाफाश किया जा सके और उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सके।

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना शहर प्रभारी पीएसआई अमित कुंडू ने बताया कि हिसार मोबाइल फोन स्नैचिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंगला राम पुत्र जोगिंद्र निवासी मकान नंबर 85, वार्ड नंबर 9, मिर्जापुर रोड, हिसार के रूप में हुई है।

हिसार शहर में मोबाइल स्नैचिंग का मामला

उन्होंने बताया कि 14 जुलाई 2026 को लक्ष्य पुत्र राजबीर निवासी रावलवास खुर्द की शिकायत पर हिसार शहर थाना में मोबाइल स्नैचिंग का मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह मलिक चौक की ओर जा रहा था। जब वह रेलवे फाटक के पास पहुंचा तो मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक उसका लगभग 13 हजार रुपये कीमत का सैमसंग मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।

छीना गया मोबाइल फोन बरामद

मामले की जांच के दौरान पीएसआई रामफल ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों तथा अन्य गुप्त स्रोतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मंगला राम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया।

प्रभारी थाना शहर ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल पुलिस द्वारा पहले ही बरामद की जा चुकी है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी तथा इस प्रकार की अन्य घटनाओं के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा सके।

ताजा समाचार पढ़ने के लिए नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer