Verification: eefe237ed2c24d7f

अपहरण व हत्या के मामले में राजस्थान से 2 महिलाएं काबू | Naloi Murder Case Update

0 minutes, 9 seconds Read

Naloi murder case update mahila aaropi girftar

Siwani Mandi News : सिवानी मंडी क्षेत्र के गांव नलोई के युवक का अपहरण करने व उसकी हत्या ( Naloi murder case ) कर शव खुर्द-बुर्द करने की शिकायत के मामले में सिवानी पुलिस ने राजस्थान के ढंढाल गांव से 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया है। जहां से अदालत ने इस मामले में आरोपी महिलाओं को भिवानी जेल भेज दिया है। वहीं गांव नलोई के आजाद सिह हत्याकांड में पुलिस को मृतक का शव बरामद हो गया है। मृतक का शव भादरा की किसी नहर में मिला। जिसके बाद शव को भादरा के सामान्य अस्पताल में रखवाया गया। जहां पर मृतक की मां बाला ने सिवानी पुलिस के साथ पहुंच कर शव की शिनाख्त की। शिनाख्त के बाद अब पुलिस की टीम मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाएगी।

 

 

Naloi murder case में पुलिस ने पहले हत्या के लिए अपहरण करने का मामला दर्ज किया गया था जबकि इस मामले में महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इस मामले में हत्या की धाराएं जोड़ कर आगामी कार्रवाई अमल में लाना शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि गांव नलोई निवासी आजाद सिंह की मां बाला ने 14 सितंबर को पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके पुत्र आजाद से कुछ लोग लंबे समय से रंजिश रखते हैं। इसी कारण उन्होंने उसका अपहरण कर उसकी हत्या (Naloi murder case ) कर दी है। पुलिस को मिली शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में इस मामले में शिकायत में दिए गए विभिन्न आरोपियों के खिलाफ आजाद सिंह की हत्या के लिए अपहरण करने का मामला दर्ज कर मामले में जांच शुरू की थी।

 

थाना प्रभारी उग्रसेन बिश्नोई ने बताया कि Naloi murder case में सिवानी पुलिस ने राजस्थान के गांव ढंढाल से सुशीला व प्रमिला को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद जब महिलाओं से पूछताछ की गई तो उन्होंने पुलिस को बताया है कि आजाद सिंह जयपुर से आते समय प्रमिला के पास रूका था जिसकी सूचना उसने सुशीला को दी और सुशीला ने इस मामले की सूचना नलोई निवासी मनोज उर्फ गोलिया को दी।

थाना प्रभारी के अनुसार महिलाओं उन्हें बताया है कि मनोज उर्फ गोलिया आजाद को उसके घर जाकर गोली मारकर ( Naloi murder case ) हत्या कर दी थी और उसे अपने 2 अन्य साथियों के साथ पिकअप में डाल लाए। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब इस मामले में हत्या की धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक इस मामले में शव बरामद नहीं हुआ है और न ही इस मामले में पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर सकी है।

थाना प्रभारी के अनुसार महिलाओं ने उन्हें बताया है कि मनोज उर्फ गोलिया ने आजाद को उसके घर जाकर गोली मारी और उसे अपने 2 अन्य साथियों के साथ पिकअप में डाल लाए।

थाना प्रभारी ने बताया कि भादरा स्थित नहर में एक शव बरामद होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने आजाद की मां बाला को अपने साथ ले जाकर शव की शिनाख्त भादरा में करवाई। उन्होंने बताया कि शिनाख्त केबाद सिवानी पुलिस अब भादरा में मृतक का पोस्टमार्टम करवाएगी और उसके बाद शव को उनके परिवार के लोगों को सौंपा जाएगा।

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *