Latest crime news in Bhiwani Haryana
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Latest Crime News: पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार के द्वारा जिला पुलिस को जिले में बिना लाइसेंस अवैध हथियार रखने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ-प्रथम भिवानी ने एक व्यक्ति को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है।
दिनांक 21.05.2026 को सीआईए स्टाफ-प्रथम भिवानी के मुख्य सिपाही राजेश अपनी टीम के साथ गश्त व पड़ताल ड्यूटी के दौरान चिड़ियाघर भिवानी के सामने मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि सनसिटी मॉल के पास हुड्डा पार्क की पार्किंग में दिल्ली नंबर की एक गाड़ी में एक व्यक्ति बैठा हुआ है, जिसके पास बिना लाइसेंस का अवैध हथियार व कारतूस है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए गाड़ी चालक को काबू कर अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया। ( Bhiwani News Today )
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरीश पुत्र कुलदीप निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी, भिवानी के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की एक मर्सिडीज गाड़ी को कब्जे में लेकर उसके पास से एक देसी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। आरोपी हरीश के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सिविल लाइन भिवानी में अभियोग पंजीबद्ध कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई है। ( Haryana News Today )
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है तथा अपने एक मित्र से शौक पूरा करने के लिए 50 हजार रुपये में अवैध हथियार व कारतूस लेकर आया था। आरोपी के विरुद्ध दिल्ली में भी लड़ाई-झगड़े का एक मामला दर्ज है, जिसमें वह फिलहाल जमानत पर चल रहा है। आरोपी हरीश को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय ने आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं। ( Bhiwani ki Taaja News )















