---Advertisement---

नारनौंद बुडाना रोड़ पर हादसा: बाइक ने बच्चे को मारी टक्कर; बच्चा गंभीर

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Narnaund Budana Road Accident  

Narnaund News : हांसी जिले के नारनौंद बुडाना रोड़ पर हादसा हो गया। बच्चे को बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। वहीं बाइक सवार हादसे को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बच्चों के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नारनौंद उचाना रोड़ पर हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक नारनौंद उचाना रोड़ पर लोहान भट्टा के नजदीक एक छोटा बच्चा सड़क पार कर रहा था कि बुडाना गांव की तरफ से आ रही बाइक सवार ने बच्चे को सीधी टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर लगने से बच्चा सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। वही बाइक सवार मौके का फायदा उठाते हुए वहां से भाग गया।

बच्चे के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

सड़क पर पड़े गंभीर रूप से घायल बच्चे को उपचार के लिए  अस्पताल में लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बच्चे के पिता की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

विस्तार से पढ़ें सड़क हादसे में घायल बच्चे के पिता का बयान

नारनौंद थाना पुलिस को दी शिकायत में बिहार के रहने वाले 28 वर्षीय चलित्रमान पुत्र सरदार मान ने बताया कि वो गांव सहनोरा थाना सेकपुरा जिला सेकपुरा बिहार हाल लोहान ईंट भट्ठा बुडाना पर रहता है। वो नारनौंद के लोहान ईंट भट्ठा बुडाना मे ईंट निकालने का काम करता हूं। दिनांक 02.02.26 को समय करीब 3/3.30 PM पर मेरा लड़का प्रकाश जिसकी उम्र 6 साल है। सड़क की तरफ सन्तरे लेने के लिए गया था। जब वह सन्तरे लेकर वापस भट्ठे की तरफ आने के लिए सड़क पार कर रहा था कि बुडाना की तरफ से एक मोटरसाईकिल सवार बड़ी तेजी से व लापरवाही से चलाता हुआ आया और उसने मेरे लड़के प्रकाश को सीधी टक्कर मारी दी। बाइक की टक्कर लगने से मेरे लड़के का दाहिना पांव टूट गया। हमे पता चला तो हम सड़क की तरफ गये तो वो मोटर साईकिल वाला मौके से चला गया था।

 

हांसी दवा लेने गई महिला फरार, पति डॉक्टर के कमरे के बाहर करता रह गया इंतजार, हांसी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए –  क्लिक करें

दसवीं कक्षा के छात्रों के पास सुनहरा मौका: आम के आम गुठलियों के दाम, जल्द करें रजिस्ट्रेशन, पूरी प्रक्रिया जानने के लिए – क्लिक करें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer