---Advertisement---

Narnaund CIA Police Raid : पुलिस ने पकड़ी शराब निकालने की भट्ठी, कमरे में चल रही थी अवैध शराब की भट्ठी

Follow Us
---Advertisement---

Narnaund CIA Police Raid in Lohari Ragho sharab Bhatti in Suba

Narnaund News : नारनौंद क्षेत्र के गांव लोहारी राघो में अभी तरीके से शराब निकालने का काम किया जाता है। इस मामले में नारनौंद सीआईए पुलिस ने छापेमारी ( Narnaund CIA Police Raid ) कर नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया है। भट्टी लगाकर शराब निकाल रहा आरोपित अंधेरे का फायदा उठाते हुए पुलिस को चकमा देखकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित के सामान को पुलिस कब्जे में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के मुताबिक गांव लोहारी के काफी लोग अवैध तरीके से शराब निकालने का कारोबार करते हैं और शराब निकाल कर उसे तरीके से ही बेच रहे हैं। नारनौंद सीआईए पुलिस को ऐसे कारोबारी को पकड़ने के लिए गश्त कर रही थी कि तभी सूचना मिली कि लोहड़ी रागों के एक प्लांट में बने कमरे में अवैध शराब निकालने के लिए भट्टी लगाई गई है। सूचना मिलते ही Narnaund CIA Police Raid ( छापेमारी ) कर दी।

 

Narnaund CIA Police Raid : पुलिस ने पकड़ी शराब निकालने की भट्ठी, कमरे में चल रही थी अवैध शराब की भट्ठी
Narnaund News : गांव लोहारी राघो में सुबा के कमरे में चल रही अवैध शराब निकालने की भट्ठी।

Narnaund CIA Police के पहुंचने से पहले ही प्लाट मालिक एवं वहां पर भट्टी लगाकर शराब निकल रहा आरोपित अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस जब कमरे में पहुंचे तो देखा कि वहां पर एक लोहे का ड्रम लगाकर उसके अंदर शराब निकालने का माल भरकर नीचे गैस की भट्टी जलाई हुई थी। लोहे के ड्रम से एक पाइप के माध्यम से कच्ची शराब को एक प्लास्टिक की कान में भरा जा रहा था। सीआईए पुलिस टीम ने मौके से 10 लीटर कच्ची शराब सहित 50 लीटर लाहन, लोहे का ड्रम, प्लास्टिक कैंन, स्टील की बाल्टी सहित प्रयोग में किया जा रहे अन्य सामान को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शराब निकल रहे आरोपित की पहचान की तो उसकी पहचान गांव लोहारी राघो निवासी सुबा के रूप में हुई।

 

इस संबंध में Narnaund CIA Police Raid के मुख्य सिपाही सुनील कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि गांव लोहारी राघो में सुबा नामक व्यक्ति अवैध शराब निकालने की भट्ठी लगाए हुए है। पुलिस टीम ने तुरंत ही छापेमारी की और चलती हुई शराब भट्ठी को पकड़ लिया। लेकिन आरोपित अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया‌। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ नारनौंद पुलिस थाने में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer