---Advertisement---

Narnaund Crime News: नारनौंद में व्यक्ति की हत्या; उपचार के दौरान मौत

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Narnaund Crime News: Hansi police fir status  

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Narnaund Crime News: हांसी जिले के नारनौंद उपमंडल के गांव में मामूली से कहा सुनी को लेकर एक एक व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। बास थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

 

बास थाना पुलिस को दी शिकायत में नारनौंद क्षेत्र के गांव भकलाना निवासी कमल ने बताया कि वह दो भाई हैं और दोनों अलग-अलग रहते हैं। बाद वह है और उसे छोटा 45 वर्षीय राजेश उर्फ राजू है। कमल ने बताया कि राजेश के साथ इकट्ठे खेती करता है और दोनों भाई खेती-बाड़ी के धंधे पर ही निर्भर हैं। 10 फरवरी को रात को करीब 8:30 बजे उसे सूचना मिली कि उसके भाई को चोट लगी है और वह गांव के मोहल्ला रोड़ पर पशु अस्पताल के पास है।

 

कमल ने बताया कि मेरा भाई राजेश उर्फ राजू जमीन पर गिरा हुआ था। जिसके सिर पर चोट लगी हुई तथा खून निकला रहा था। मैने वहां पर मौजूद कुलबीर से घटना बारे पुछा तो कुलबीर ने बतलाया कि “अमन उर्फ निका पुत्र रामबिलास वासी भकलाना ने बिना किसी कारण के राजेश उर्फ राजू के साथ कहासुनी करके झगङा किया और पत्थर नुमा खम्भा से राजेश के चेहरे व सिर पर बार-बार वार करके जान से मारने की नीयत से चोट मारी हैं।

 

कमल ने बताया कि जब मैने बीच-बचाव की काफी कोशिश की तो मेरे साथ भी गाली गलौच व धक्का मुक्की की और जान से मारने की धमकी दी। मैने शोर मचाया तो अमन उर्फ निका मौका से भाग गया। सुचना पाकर निकास पुत्र धर्मबीर मेरा चचेरा भाई व अन्य परिजन गाङी लेकर मौका पर आ गए। फिर राजेश को ईलाज के लिए सिविल हस्पताल जीन्द लेकर जाते समय डायल 112 पर काल करके घटना बारे सुचना दी। उसके बाद राजेश को ईलाज के सिविल हस्पताल जीन्द मे दाखिल करवाया।

वहां पर मरहम पट्टी होने उपरान्त डाक्टर साहब ने PGIMS रोहतक का रैफर कर दिया। फिर हमने राजेश को अच्छे ईलाज के लिए चौ0 कुलदीप मैमोरियल हस्पताल जीन्द मे दाखिल करवा दिया। जहां पर इसका ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अमन उर्फ निका पुत्र रामबिलास वासी भकलाना के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए।

इस संबंध में बस थाना प्रभारी बलवंत सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मृतक के बड़े भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में हत्या की धारा जोड़ी गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है 

स्कूल में पढ़ाने गई महिला टीचर लापता, जाने पूरा मामला, क्लिक करें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer