Verification: eefe237ed2c24d7f

Hansi News: मोटरसाइकिल चोरी केस में फरार अपराधी गिरफ्तार, नारनौंद से गिरफ्तार

0 minutes, 4 seconds Read

narnaund police arrest motorcycle theft Case Hansi News

Hansi News : हांसी जिला पुलिस हांसी द्वारा कानून से फरार एवं उद्घोषित अपराधियों के विरुद्ध सख्त अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत थाना नारनौंद पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक पुराने मामले में फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

नारनौंद से मोटरसाइकिल चोरी मामले में फरार चोर अनिल गिरफ्तार 

थाना नारनौंद में तैनात सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना नारनौंद क्षेत्र में वर्ष 2021 में मोटरसाइकिल चोरी को लेकर एक अभियोग दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी को पहले गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई थी, जिसके बाद उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

 

उन्होंने बताया कि बाद में आरोपी लगातार अदालत में पेशी पर गैरहाजिर रहा, जिसके चलते माननीय श्री तरुण चौधरी, जे.एम.आई.सी., हांसी की अदालत द्वारा आरोपी को उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया गया। माननीय न्यायालय के आदेशों की अनुपालना में थाना नारनौंद में उद्घोषित अपराधी से संबंधित अभियोग अंकित किया गया।

न्यायालय के निर्देशों के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी अनिल उर्फ काला पुत्र सतीश, निवासी नारनौंद को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया और उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

हांसी पुलिस ने आमजन को आश्वस्त किया है कि कानून से फरार रहने वाले तथा उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी अपराधी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।

 

ये न्यूज भी पढ़ें :-

जिंदल टावर पर चढ़कर युवक ने किए स्टंट; करीब 300 फीट ऊंचाई पर बीयर की बोतलों पर सिर के बल स्टंट,

हनुमान मंदिर में चोरी का पर्दाफाश, तीन चोर गिरफ्तार, बड़ी वारदात का खुलासा,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer