Patwari Puneet Kumar caught red-handed accepting bribe in Rewari News
Haryana News Today: हरियाणा के रेवाड़ी जिले की कोसली तहसील में जमीन का रिकार्ड दुरुस्त करने और इंतकाल दर्ज करने के लिए राजस्व विभाग के पटवारी को 4 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया है। जिसकी सूचना मिलते ही सरकारी विभागों में हड़कंप गया। पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रेवाड़ी में पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू
मिली जानकारी के मुताबिक कोसली तहसील कार्यालय में पारिवारिक जमीन के रिकॉर्ड ठीक करने और जमीन का इंतकाल दर्ज करने की एवज में पटवारी ने पीड़ित व्यक्ति से 10 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। पीड़ित व्यक्ति और पटवारी के बीच 9 हजार रुपए में रिकॉर्ड ठीक करने और इंतकाल दर्ज करने का सौदा तय हो गया था। पटवारी पीड़ित व्यक्ति से 5 हजार रुपए पहले ही ले चुका था और बाकी बचे 4 हजार रुपए की रिश्वत देने के लिए दबाव बना रहा था कि पीड़ित ने इसकी शिकायत एसीबी को दी। ( Rewari Breaking News )
कोसली तहसील में पटवारी ने रिश्वत मांगी

रेवाड़ी जिले के गांव टुमना निवासी आनंद ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम को दी शिकायत में बताया कि उसके पारिवारिक जमीन के रिकॉर्ड में गड़बड़ है और इस रिकार्ड को दुरुस्त करवाने साथी इंतकाल दर्द करवाने के लिए काफी बार पटवारी के चक्कर लगा चुका है लेकिन उसका काम नहीं किया गया। उसके रिकॉर्ड को ठीक करने और इंतकाल दर्द करवाने के लिए पटवारी पुनीत कुमार ने दस हजार रुपए की रिश्वत मांगी और उन दोनों के बीच 9 हजार रुपए में सौदा तय हो गया। शिकायत में बताया गया कि 5 हजार रुपए वह पहले ही पटवारी को दे चुका है और बाकी के 4 हजार रुपए लेने के लिए पटवारी पुनीत कुमार लगातार उस पर दबाव बना रहा था। ( Latest News Rewari Haryana )
रेवाड़ी में रिश्वतखोर पटवारी पुनीत कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज
विजिलेंस की टीम ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पटवारी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया। आनंद ने जैसे ही पटवारी को रिश्वत के पैसे दिए और इशारा किया। इशारा मिलते ही एसीबी की टीम ने रिश्वतखोर पटवारी को तो पूछ लिया। रिश्वतखोर पटवारी पुनीत के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर दिया।
ऑटो ड्राइवर के बेटा पुनीत कुमार ने बिना कोचिंग के पास की थी पटवारी की परीक्षा

कोसली में चर्चा है कि ऑटो ड्राइवर के बेटे पुनीत कुमार ने बिना कोई कोचिंग लिए पटवारी की परीक्षा पास की थी और नौकरी हासिल की थी और ट्रेनिंग पूरी करने के बाद पटवारी के पद पर नियुक्ति मिली थी। नौकरी लगने से पहले पुनीत की शादी भी नहीं हुई थी और नौकरी मिलते ही उसकी शादी हो गई। पटवारी पुनीत का परिवार आर्थिक रूप से मजबूत नहीं है और वह अब भी साइकिल पर ही सवार होकर पटवार खाने आता जाता है। पटवारी द्वारा रिश्वत लेने की बात अभी तक लोगों को हजम नहीं हो रही।














