Program organized at Haryana Kurukshetra Gaushala Hisar
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हरियाणा सरकार ने प्रदेश में गौ-संवर्धन और गौ-संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया है। सरकार द्वारा प्रदेशभर में संचालित गौशालाओं को अनुदान देने, उनके आधुनिकीकरण और स्वावलंबी बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। उक्त बातें कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने हरियाणा कुरुक्षेत्र गौशाला, हिसार में तेरापंत समाज द्वारा आयोजित श्री हरि वाटिका के भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए कहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिसार विधायक सावित्री जिंदल ने की।
कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश में गौ-संवर्धन और गौ-संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया है। सरकार द्वारा प्रदेशभर में संचालित गौशालाओं को अनुदान देने, उनके आधुनिकीकरण और स्वावलंबी बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार नियमित रूप से गौशालाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है, वहीं बेसहारा पशुओं के लिए आश्रय स्थलों की संख्या बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि गोबर गैस, कंपोस्ट खाद और जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए गौशालाओं को कृषि-आधारित केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे गौ पालन को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में जनकल्याणकारी नीतियों का क्रियान्वयन उल्लेखनीय रूप से हो रहा है। मुख्यमंत्री की स्पष्ट दृष्टि और समर्पित नेतृत्व से प्रदेश में पारदर्शिता, विकास और सामाजिक समरसता को नई दिशा मिली है। हरियाणा सरकार की नीतियों ने जहां किसानों, महिलाओं और युवाओं को सशक्त किया है, वहीं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के समन्वित विकास को भी गति प्रदान की है।
कार्यक्रम में श्री हरियाणा कुरुक्षेत्र गौशाला के प्रधान दीपचंद राजलीवाला, पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला, सुरेश गोयल, राजेन्द्र गावड़िया, पुष्पा जिंदल सहित अनेक गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
शराब ठेके के सेल्समैन की हत्या के मामले में इनामी बदमाश राजस्थान से गिरफ्तार,
हिसार जिले के युवक ने यूपीएससी में पाया प्रथम स्थान, वैज्ञानिक के पद पर चयन,
आकाश और बच्ची की हत्या के मामले में एक गिरफ्तार,
घिराय मोड़ से अवैध हथियार बरामदगी मामले में सप्लायर गिरफ्तार,












