Verification: eefe237ed2c24d7f

Taaja News: खर्च लेखा न देने पर जिला परिषद का चुनाव लड़ने वाले 29 उम्मीदवार अयोग्य घोषित

0 minutes, 14 seconds Read

Rewari Aaj ki Taaja News: district council elections have been disqualified


Taaja Newsरेवाड़ी जिला उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत अभिषेक मीणा ने हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग पंचकूला की हिदायत अनुसार प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला के 29 जिला परिषद का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव खर्च रजिस्टर जमा न करवाने के कारण आगामी 5 वर्ष के लिए अयोग्य घोषित किया है।

 


जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत अभिषेक मीणा ने जारी आदेश में बताया कि हिदायत अनुसार चुनाव खर्च लेखा रजिस्टर चुनाव परिणाम जारी होने के एक माह के अन्दर अन्दर जमा करवाना था। उन्होंने बताया कि जिला परिषद के चुनाव लड़ने वाले कुल 133 उम्मीदवारों में से 48 उम्मीदवारों द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2022 के दौरान जिला परिषद का चुनाव लड़ा था लेकिन उनके द्वारा चुनाव खर्च लेखा रजिस्टर अभी तक जमा नहीं करवाया है। जिन 48 उम्मीदवारों ने चुनाव खर्च लेखा जमा नहीं करवाया उनको 06 अक्टूबर 2025 को निजी सुनवाई का अवसर प्रदान किया गया था।

 

 

निजी सुनवाई के दौरान 10 जिला परिषद उम्मीदवार उपस्थित हुए। निजी सुनवाई के दौरान उम्मीदवारों को 15 दिन के अन्दर-अन्दर चुनाव खर्च लेखा जमा करवाने के निर्देश दिये गए थे तथा दूरभाष पर भी 48 जिला परिषद उम्मीदवारों को चुनाव खर्च लेखा जमा करवाने बारे भी सूचना दी गई। इसके उपरांत 28 नवंबर 2025 को पुन: निजी सुनवाई का अवसर प्रदान करते हुए पुन: 15 दिन के अन्दर अन्दर चुनाव खर्च लेखा जमा करवाने के लिए अंतिम अवसर दिया गया था।

 

उन्होंने बताया कि 29 जिला परिषद उम्मीदवारों द्वारा अपना चुनाव खर्च रजिस्टर अभी तक जमा नहीं करवाया, न ही निजी सुनवाई के दौरान उपस्थित हुए तथा न ही इस सम्बन्ध में कोई दस्तावेज इस कार्यालय में जमा करवाएं।

 


डीसी ने जारी आदेश में वार्ड नं0-1 के सुरेन्द्र कुमार पुत्र मोहर सिंह निवासी बव्वा, वार्ड नंबर-1 के चन्द्रदीप पुत्र सत्यपाल निवासी खुर्शीदनगर, वार्ड नंबर-1 के अजीत पुत्र सत्यपाल निवासी झौलरी, वार्ड नंबर-3 के प्रेम कुमार पुत्र शिवकुमार निवासी कोसली, वार्ड नंबर-4 सुनील कुमार पुत्र हरिराम निवासी गुरावडा, वार्ड नंबर-5 मन्जुबाला पत्नी कपिल मुनी निवासी बाबडोली, वार्ड नंबर-5 उर्मिला पुत्र कुलजीत सिंह निवासी चौकी नं0 2, वार्ड नंबर-5 मीना पत्नी तपेश्वर निवासी बेरली कला, वार्ड नंबर-5 जया यादव पत्नी देवेन्द्र निवासी बिहारीपुर, वार्ड नंबर-6 अनिल कुमार पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी डहीना, वार्ड नंबर-6 सुरेश पुत्र रामनिवास निवासी गोठडा टप्पा डहीना, वार्ड नंबर-8 संदीप कुमार पुत्र वेद प्रकाश निवासी ढाणी कोलाना, वार्ड नंबर-8 राजबीर पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी अहरोध, वार्ड नंबर-8 गोपीराम पुत्र रामपत निवासी खोल, वार्ड नंबर-8 विराट पुत्र छोटेलाल निवासी ढाणी शोभा, वार्ड नंबर-10 लक्ष्मीबाई पत्नी रणधीर सिंह निवासी लिसाना, वार्ड नंबर-13 अनिरुध मातादीन निवासी नन्दरामपुर बांस, वार्ड नंबर-13 राजेश कुमार पुत्र शादीराम निवासी रसगण, वार्ड नंबर-14 राजेन्द्र प्रसाद पुत्र हरनारायण सिंह निवासी राजपुरा इस्तमुरार, वार्ड नंबर-14 कृष्ण कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी खोरी, वार्ड नंबर-14 दयानन्द  पुत्र सुमेर सिंह निवासी धामलावास, वार्ड नंबर-14 देवेन्द्र सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी बधराना, वार्ड नंबर-15 मन्जुबाला पत्नी नरेश कुमार निवासी मसानी, वार्ड नंबर-15 रेणू पत्नी राजकुमार निवासी गोलियाकी, वार्ड नंबर-15 कोमल पत्नी रोहताश निवासी नंगली गोधा, वार्ड नंबर-16 मन्जु पत्नी महेन्द्र सिंह निवासी मुकन्दपुर बंसई, वार्ड नंबर-17 अजय कुमार पुत्र सुमेर सिंह निवासी रामसिहपुरा, वार्ड नंबर-17 विरेन्द्र सिंह, फूल सिंह निवासी शाहपुर, वार्ड नंबर-18 की सुदेश देवी पत्नी नरेन्द्र कुमार निवासी झाबुआ को चुनाव खर्च रजिस्टर जमा न करवाने के कारण आगामी 5 वर्ष के लिए अयोग्य घोषित किया जाता है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *