रेवाड़ी कष्ट निवारण बैठक में Covid Call Pending Payment पर अधिकारियों पर गिरी गाज, चार्जशीट के आदेश

By sunilkohar

Updated On:

रेवाड़ी कष्ट निवारण बैठक में Covid Call Pending Payment पर अधिकारियों पर गिरी गाज, चार्जशीट के आदेश

---Advertisement---

Haryana Government Action: Covid Call Pending Payment, Officers Chargesheet      

रेवाड़ी में कष्ट निवारण समिति की बैठक में कोविड कॉल के दौरान बकाया पेमेंट ( Covid Call Pending Payment ) का मुद्दा उस समय गरमा गया जब कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने जिम्मेवार अधिकारियों और कर्मचारियों को चार्चशीट करने के आदेश दिए। इसके बाद लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

Rewari Grievance Committee Meeting

लोकनिर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए 16 में से 12 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया तथा 4 परिवार को आगामी कार्यवाही पूरी होने तक लंबित रखने के निर्देश दिए। परिवादों की सुनवाई करते हुए मंत्री रणबीर गंगवा ने कोविड काल के एक मामले में वेंडर का भुगतान  ना किए जाने पर नगरपरिषद के वर्तमान व तत्कालीन जिम्मेदार कर्मचारियों को चार्जशीट किए जाने के निर्देश दिए।

इच्छा के अनुरूप प्लॉट दिए जाने के निर्देश

Rewari Grievance Meeting में लोकनिर्माण मंत्री के साथ रेवाड़ी के विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव, बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार, पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर डा. सतीश खोला, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली तथा जिला प्रशासन की ओर से डीसी अभिषेक मीणा, पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी उपस्थित रहे। कैबिनेट मिनिस्टर रणबीर गंगवा ने नौ लंबित परिवादों की सुनवाई करते हुए एचएसवीपी के ईओ को परिवादी मनजीत कुमार को उसकी इच्छा के अनुरूप प्लॉट दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आज की बैठक का हवाला देते हुए यह प्लॉट शिकायतकर्ता को अलॉट कर दिया जाए। मनजीत को वर्ष 2011 से उचित भूखंड का कब्जा नहीं मिल पाया था। कोसली के

रेवाड़ी कष्ट निवारण बैठक में Covid Call Pending Payment पर अधिकारियों पर गिरी गाज, चार्जशीट के आदेश

सादतनगर में काॅलोनी नियमित करने के बाद नक्शा पास नहीं होने के एक मामले में लोकनिर्माण मंत्री ने नया नक् शा पास करवाने के डीटीपी को निर्देश जारी किए। जिससे कि रास्तों का सही परिमापन हो सके।

मौहल्ला बागवाला के जोहड़ की सफाई करवाने के निर्देश

Rewari News Today: बावल निवासी रोहतास की शिकायत पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने नगरपालिका सचिव को मौहल्ला बागवाला के जोहड़ की सफाई करवाने के निर्देश दिए। अधिवक्ता रविंद्र यादव की शिकायत पर लोक निर्माण मंत्री ने जेट मशीन से होली पार्क के समीप सीवरेज की सफाई करवाने के निर्देश दिए। परिषद अभियंता ने बताया कि अगले दो साल में इस समस्या का स्थाई समाधान करवा दिया जाएगा। मंत्री ने निर्देश दिए कि पहले सीवरेज साफ करवाएं, जिससे कि दूषित जलभराव की समस्या का निवारण हो सके। गांव लाखनौर निवासी हरपाल की रास्ता बनवाने के एक मामले में अध्यक्ष ने एडीसी को मौका देख कर अपनी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। गांव नंगली गोधा निवासी करतार सिंह की शिकायत पर मंत्री रणबीर गंगवा ने जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य सुभाष यादव व नरेश कुमार को बीडीपीओ के साथ मौका देखने के निर्देश दिए।

अधिकारी, कर्मचारी को चार्जशीट किए जाने के निर्देश

Rewari Latest News: भगवान दास सैनी की ( Covid Call Pending Payment) कोविड काल में किए गए कार्य का भुगतान नहीं किए जाने के मामले में लोक निर्माण मंत्री ने तत्कालीन एवं वर्तमान में जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी को चार्जशीट किए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एएसपी दीपिका  अग्रवाल, जिला नगर आयुक्त प्रदीप अहलावत, एसडीएम दलबीर सिंह, कोसली के एसडीएम विजय कुमार यादव, नगराधीश जितेंद्र कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान, रोडवेज जीएम निरंजन शर्मा, बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता विजयपाल यादव इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Comment