---Advertisement---

Rohtak Breaking News: मुस्कान बल्हारा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा; फरमाना पंचायत में बड़ा फैसला

Follow Us
---Advertisement---

Rohtak breaking News: Revelation in Muskan Balhara post-mortem report

मुस्कान बल्हारा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, फरमाना पंचायत में फैसला, शीलू बल्हारा और उसका परिवार रिहा

हरियाणा न्यूज टूडे: अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बोलहरा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है और मुस्कान बल्हारा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मुस्कान बल्हारा के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था। वहीं मुस्कान की मौत सुसाइड करने की वजह से हुई है। फरमाना गांव में पंचायत भी हुई और पंचायत में बड़ा डिसीजन लिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा उर्फ टिंकू की पत्नी मुस्कान बल्हारा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा उर्फ टिंकू की पत्नी मुस्कान बल्हारा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसकी मौत सुसाइड करने की वजह से हुई है। सोशल मीडिया पर अनेक वीडियो वायरल हो रही थी दिन में उसके शरीर पर छोटों के निशान होने की बात की जा रही थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसा कोई भी निशान नहीं मिला जो यह साबित करता हो की मुस्कान के मरने से पहले उसे चोट मारी गई हो। इस बात की पुष्टि खुद महम डीएसपी सोनू शर्मा ने की है और कहा है कि उसकी मौत सुसाइड करने की वजह से हुई है। ( Latest Rohtak News in Hindi )

फरमाना गांव में पंचायत का फैसला

मंगलवार को फरमाना गांव में पंचायत हुई और पंचायत में निर्णय लिया गया की 12 अगस्त तक मुस्कान बल्हारा के पिता फरमाना निवासी सुखबीर शीलू बल्हारा, उसके पिता सुरेंद्र, मां निशा और भाई मनीष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगा। पंचायत के फैसले के बाद पुलिस ने शीलू बल्हारा सहित उसके परिवार को रिलीज कर दिया। जबकि बहु अकबरपुर गांव की पंचायत रविवार की देर शाम परवाना गांव पहुंची तो शीलू बल्हारा के पिता सुरेंद्र को मुस्कान बल्हारा की तेरहवीं होने तक पुलिस के हवाले ना करने पर सहमति बनी थी।

मुस्कान बल्हारा के शरीर पर नहीं मिले चोटों के निशान

इस संबंध में डीएसपी तनुज शर्मा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मुस्कान बल्हारा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्राथमिक रिपोर्ट आ गई है। उसकी मौत सुसाइड करने की वजह से हुई है और उसके शरीर पर किसी भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। फॉरेंसिक टीम की विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

10 अगस्त को मुस्कान बल्हारा की तेरहवीं

मुस्कान बल्हारा की मौत को लेकर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा और उसके परिवार को राहत देने के मसले को लेकर बहु अकबरपुर और फरमाना गांव के सरपंचों की मौजूदगी में मौजिज लोगों की पंचायत हुई। पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि 10 अगस्त को मुस्कान की तेरहवीं है और 12 अगस्त को दोनों गांव की फिर से पंचायत होगी लेकिन तब तक मुस्कान बल्हारा के पिता सुखबीर शीलू बल्हारा और उसके परिजनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। आगे की रणनीति पर 12 अगस्त को होने वाली पंचायत में विचार विमर्श किया जाएगा।

शीलू बल्हारा पर 12 अगस्त तक कोई कार्रवाई न करने पर सहमति

फरमाना गांव में आयोजित पंचायत में फैसला लेने के बाद मुस्कान बल्हारा के पिता बहु अकबरपुर गांव की पंचायत के साथ पुलिस थाने पहुंचे और शीलू बल्हारा पर 12 अगस्त तक कोई कार्रवाई न करने पर अपनी सहमति दी। बहु अकबरपुर पुलिस थाने में फरमाना निवासी सुखबीर ने लिखित में दिया की 12 अगस्त तक उसकी बेटी के पति शीलू बल्हारा और उसके परिवार पर कोई कार्रवाई नहीं की जाए।

 

पुलिस ने शीलू बल्हारा को रिहा किया : मुस्कान बल्हारा के पिता द्वारा बहु अकबरपुर पुलिस थाने में दिए गए लिखित आश्वासन के बाद पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा और उसके परिजनों को रिहा कर दिया। आपको बता दे की मुस्कान बल्हारा के अंतिम संस्कार के बाद ही पुलिस ने शीलू बल्हारा और उसके परिवार को पुलिस हिरासत में ले लिया था और उसका शुरू कर दी थी लेकिन अभी तक चारों नामजद शीलू बल्हारा, पिता सुरेंद्र, मां निशा और भाई मनीष में से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं डाली गई थी।

 

इस संबंध में बहु अकबर पुलिस थाने के प्रभारी जसबीर से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मुस्कान बल्हारा की प्राथमिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है। उसमें सुसाइड का जिक्र है और शरीर पर किसी चोट का कोई हवाला नहीं दिया गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है। ‌ पुलिस जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer