Rohtak Bypass Jind Accident : खाटू श्याम से आ रहे किशोर को कार ने मारी टक्कर, मौत

By sunilkohar

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Rohtak Bypass Jind Accident : सीआरएसयू यूनिवर्सिटी की तरफ आते समय हादसा

Jind latest News : जींद शहर के रोहतक रोड बाईपास ( Rohtak Bypass Jind Accident ) के नजदीक अज्ञात कार ने एक किशोर को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। बरहा कलां निवासी 17 वर्षीय हैप्पी अपने गांव के ही जतिन और दोस्त बरहा खुर्द निवासी भूमित के साथ बाबा खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए गए हुए थे।

वह 30 जुलाई को बाबा खाटू श्याम मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद वह घर के लिए चल पड़े थे। वह 31 जुलाई सुबह साढ़े 3 बजे Rohtak Bypass Jind के रोहतक रोड़ बाईपास के पास उतर गए। इसके बाद हैप्पी ने अपने परिजनों को पहुंचने की सूचना दी और कहा कि उन्हें लेने आ जाओ। इसके बाद वह तीनों CRSU Jind की तरफ पैदल चल पड़े। भूमित और जतिन आगे-आगे चल रहे थे जबकि हैप्पी अपनी मां से बात करते हुए थोड़ा पीछे चल रहा था।

 

वह Rohtak bypass Jind से थोड़ा आगे पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने गलत दिशा में आकर हैप्पी को टक्कर मार दी। जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो अज्ञात वाहन उनके पास से गुजर गया, जिससे वह भी बाल-बाल बच गए। उन्होंने तुरंत हैप्पी को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Discover more from Haryana Abtak News- Latest Haryana Update Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Free Haryana News Mobile APP

Download APP Link

Related Posts

Leave a Comment

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer

Discover more from Haryana Abtak News- Latest Haryana Update Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading