Rohtak News Today: Accused involved in four incidents of snatching and theft arrested, on two-day remand
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Haryana News Today : रोहतक सीआइए 1 स्टाफ की टीम ने स्नेचिंग व चोरी की चार वारदातों में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर अदालत में पेशकर दो दिन के रिमांड पर लिया है। सीआइए-1 स्टाफ प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि हिसार बाईपास रोहतक निवासी पूनम की शिकायत पर पुरानी सब्जी मंडी थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आठ सितंबर 2023 को करीब 9:30 बजे पूनम गोहाना अड्डा से सुखपुरा चौक की तरफ पैदल जा रही थी। पीछे से मोटरसाइकिल पर दो युवक आये और सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। मामले की जांच सीनियर उप निरीक्षक विनोद दलाल ने की। जांच के दौरान 25 सितंबर को सीआइए-1 स्टाफ व थाना पुरानी सब्जी मंडी
की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपित बीर सिंह उर्फ टींकू पुत्र ओमप्रकाश निवासी हरवल गढ़ी हाथरस उत्तर प्रदेश हाल जींद रोड रोहतक को रामजोहड़ी से गिरफ्तार किया है। आरोपित का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपित के खिलाफ हत्या का प्रयास, चोरी, स्नेचिंग, अवैध हथियार आदि के 25 मामले जिला रोहतक, जींद, भिवानी में दर्ज हैं। आरोपित सन 2014 से हरियाणा में रह रहा है। आरोपित को सन 2004 में अवैध हथियार सहित काबू किया था। जिसके बाद आरोपित लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा है। आरोपित ने आर्य नगर एरिया में 2022 व 2023 में स्नेचिंग की दो व चोरी की 2023 में एक वारदात को अंजाम दे रखा है। जिनमें आरोपित फरार चल रहा है।












