Shadi Harsh firing case Hansi update
Hansi News : हांसी के नजदीकी गांव में बारात में आए युवकों द्वारा शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग करने के मामले में सीआईए पुलिस ने Shadi Harsh firing case में कार्रवाई करते हुए दोनों वाली बंदूक देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके दो साथी अब तक भी पुलिस की तरफ से बाहर हैं। बास थाना पुलिस ने फोटो और वीडियो के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद इस केस को हांसी सीआईए पुलिस के हवाले किया गया था।
सीआईए स्टाफ हांसी में तैनात एएसआई सम्मत ने बताया कि आरोपी ने दिनांक 17.02.2025 को गांव गढ़ी में शादी समारोह के दौरान किसी व्यक्ति को हर्ष फायरिंग ( Shadi Harsh firing case ) करने के लिए अपना लाइसेंसी हथियार दिया था। जिसके खिलाफ थाना बास में केस दर्ज किया गया था।
सीआईए स्टाफ हांसी पुलिस ने Shadi Harsh firing case में लाइसेंसी हथियार देने वाले आरोपी सतपाल शर्मा पुत्र महाबीर परसा निवासी मिल गेट हिसार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से लाइसंसी हथियार (दोनाली) बरामद कर पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया।