Verification: eefe237ed2c24d7f

Adampur Police Raid Gambleing : गांव दड़ौली में जुआ खेलते 10 व्यक्ति गिरफ्तार, ₹2,45,050 नकद बरामद

0 minutes, 5 seconds Read

Aadampur police raid gambleing in Dadouli

Adampur Mandi News : पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार जुआरियों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना आदमपुर पुलिस ने गांव दड़ौली स्थित एक मकान में छापेमारी कर जुआ खेलते 10 व्यक्तियों को काबू किया। मौके से ₹2,45,050 नकद व ताश के पत्ते बरामद किए गए।

उप निरीक्षक साहब राम ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि गांव दड़ौली स्थित एक मकान में 10 व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए (Aadampur police raid gambleing ) मौके पर छापा मारा और 10 व्यक्तियों को काबू किया।

 

Aadampur police raid gambleing करते हुए गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गोविंदपुरा सिरसा निवासी रासदर्शन, बनवाली फतेहाबाद निवासी सतपाल, गांव डाया निवासी सुरेंद्र, बरवाल राजस्थान निवासी जयप्रकाश, महाराणा राजस्थान निवासी अशोक कुमार, लाइनपार मंडी आदमपुर निवासी विनोद कुमार, जसानिया सिरसा निवासी चंद्रभान और सुरेंद्र, ढांढ फतेहाबाद निवासी मनोज और डाबी खुर्द हिसार निवासी रमेश
के रूप में हुई।

बरामद धनराशि व ताश के पत्तों को कब्जे में लेकर उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ थाना आदमपुर में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *