Verification: eefe237ed2c24d7f

हरियाणा में अमित शाह ने कहा कांग्रेस भ्रष्टाचारियों का टोला, भाजपा को बताया देशभक्त

Haryana News Today : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को फरीदाबाद में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया। यह रैली फरीदाबाद भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल और तिगांव भाजपा प्रत्याशी राजेश नगर के समर्थन में की गई। अमित शाह ने रैली में भाजपा की उपलब्धियां गिनवाई और कांग्रेस को जोरदार तरीके से घेरा। अमित शाह ने कहा कि इस चुनाव में दो खेमें स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं, एक ओर देशभक्तों की टोली भाजपा है और दूसरी ओर भ्रष्टाचारियों का टोला कांग्रेस के साथ इकट्ठा हुआ है। जनता को इन दोनों के बीच तय करना है कि हरियाणा किसके हाथों में सुरक्षित और विकसित रहेगा। रैली में हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, भाजपा नेता राजकुमार वोहरा, शिक्षामंत्री सीमा त्रिखा आदि उपस्थित रहे।

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer