Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar Election News : गौतम सरदाना ने कहा अस्पताल में गरीबों का ईलाज नहीं, स्कूलों में गरीबों के बच्चे नहीं, फिर जिंदल परिवार की कैसी समाज सेवा

Hisar Election News: Gautam Sardana said that the poor are not treated in hospitals, there are no children of the poor in schools, then what kind of social service is being done by the Jindal family, Haryana News Today : हिसार विधानसभा सीट से आजाद उम्मीदवार गौतम सरदाना ने कहा है कि समाज सेवा करने के नाम पर शहर वासियों को गुमराह करने वाले जिंदल परिवार से जनता यह जानना चाहती है कि वो आखिर वर्ष 2014 से 2024 तक पूरे दस वर्ष तक कहां गायब थे। जनता इनसे पूछ रही है कि आज गली-गली घूमने वाले जिंदल परिवार के लोग पिछले दस सालों कितनी बार हिसार आए थे। इससे भी बढ़कर इन लोगों काे शहर के दस मौहल्लों के नाम भी पता हैं क्या। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजसेवा की बात करने वाला यह परिवार शहर वासियों को काेराेना काल के दौरान भगवान भरोसे छोड़ कर गायब हो गया था। 

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer