Haryana News, Fatehabad News, थाना साइबर क्राइम फतेहाबाद पुलिस ने HDFC Bank खाते से 5 लाख 80 हजार रुपये की साइबर ठगी ( Cyber Fraud) के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को काबू किया है।
साइबर ठग ने होम लोन लेने के लिए फर्जी कागजात का सहारा लिया और ICICI Bank Hisar से 60 लाख रुपए का होम लोन ले लिया। हिसार साइबर थाना पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे होम लोन लेने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
