---Advertisement---

Narnaund News : नारनौंद में भारी मात्रा में सुल्फा सप्लाई करने के मामले में दो सप्लायर गिरफ्तार

Follow Us
---Advertisement---

Two suppliers arrested for supplying huge quantity of sulpha in Narnaund

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

1 किलो सुल्फा के सप्लायर नारनौंद से गिरफ्तार

Narnaund News : CIA Police Hansi ने 1 किलो 14 ग्राम व 440 ग्राम सुल्फा सप्लाई करने के अलग-अलग मामलों में दो सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों को पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। ताकि नशा तस्करों के बारे में ओर भी जानकारी हासिल कर सकें। 

 

पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपित असल सप्लायर सागर पुत्र राजू निवासी वार्ड न. 11 नारनौंद ने अंकित पुत्र अनिल निवासी गौतम कॉलोनी नारनौंद को एक किलो सुल्फा सप्लाई किया था। आरोपी के खिलाफ थाना नारनौंद में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। सीआईए स्टाफ हांसी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस अभियोग में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पुछताछ की जाएगी। ( Hansi News Today

 

 

440 ग्राम सुल्फा का असल सप्लायर गिरफ्तार

वहीं सीआईए स्टाफ हांसी पुलिस ने 440 ग्राम सुल्फा के असल सप्लायर धर्मवीर पुत्र पूरण निवासी मुंढाल खुर्द को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपित धर्मबीर ने गत दिनों पहले अमन पुत्र जगबीर निवासी मुंढाल को 440 ग्राम सुल्फा सप्लाई किया था। आरोपी के खिलाफ थाना बास में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। सीआईए स्टाफ हांसी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित को न्यायालय में पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपित से गहनता से पुछताछ की जाएगी। ( Abtak Haryana News ) 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer