Murder Case Update: हिसार में युवक की हत्या मामले में पत्नी की साजिश का खुलासा, चार गिरफ्तार

By sunilkohar

Published On:

---Advertisement---

Vinod Nagar Hisar Jatin murder case update

हिसार में युवक की हत्या करने और शव को खुर्द बुर्द करने के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या की साजिश उसकी पत्नी ने अपने पहचान वाले युवक से करवाई थी और शव को डाटा गुराना माइनर में फेंक दिया था। पुलिस में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस नारनौंद और जींद के तीन युवकों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

हिसार के मिल गेट स्थित विनोद नगर निवासी जतिन की हत्या करने के मामले में HTM police station की टीम ने खुलासा करते हुए आरोपी की पत्नी आशा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक जतिन की पत्नी आशा की अश्वनी से जान पहचान थी और उसने अश्वनी के साथ मिलकर अपने पति जतिन को ठिकाने लगाने का प्लान तैयार किया था।

पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है और पुलिस रिमांड के दौरान खुलासा हुआ कि अश्विनी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वाहन बीमा क्लेम लेने के बहाने जतिन को बुलाया था और उसकी हत्या करके उसके शव को नहर में फेंक दिया था। यह पूरी साजिश उन्होंने मृतक जतिन की पत्नी आशा के साथ मिलकर बनाई थी।

रविवार को बरवाला सीआईए पुलिस ने जींद जिले के गांव जीतगढ़ निवासी अश्वनी पुत्र सुरेंद्र, हांसी जिले के गांव उगालन निवासी लक्ष्य पुत्र विजय कुमार और रोहित पुत्र सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया था और तीनों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है।

गौरतलब है कि मिल गेट हिसार के विनोद नगर निवासी जतिन 14 सितंबर को अज्ञात परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। इसके बाद उसके परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी। 16 सितंबर को जतिन का शव डाटा पुराना माइनर से बरामद हुआ था। शुरुआत में पुलिस इस मामले में इत्तेफाकिया या कार्रवाई कर रही थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हो गया था कि जतिन की मौत किसी हादसे में नहीं बल्कि उसकी हत्या की गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि जतिन की गर्दन की हड्डियां टूटी हुई है और यह हड्डियां ऐसे नहीं टूट सकती बल्कि उसकी हड्डियां तोड़कर उसकी जान ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा होने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच सीआईए बरवाला पुलिस को दी तो बरवाला की सीआईए पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद लेते हुए इस मामले का पर्दाफाश किया है।

Leave a Comment