---Advertisement---

Work From Home के नाम पर 42 हजार रुपए ठगी के 2 आरोपी गिरफ्तार

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Work From Home Fraud Case in Rohtak

Rohtak News : पुलिस टीम ने Work From Home के नाम पर हुई 42 हजार रुपए से ज्यादा की ठगी की वारदात को हल करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार है, जिन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं, प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि हाल वंसत विहार रोहतक निवासी नीतांशु की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था, जिसकी प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि नीतांशु के पास Work From Home के लिये टेलीग्राम पर मैसज आया। उन्होंने नीतांशु को बताया कि होटल रिव्यु देने के 6 टास्क करने होंगे जिसमें प्रत्येक टास्क पर नीतांशु को 40 रुपए मिलेंगे।

5 टास्क करने के बाद नीतांशु को छठा टास्क करने के लिये 1010 रुपये लगाने के लिये कहा। नीतांशु ने उनके द्वारा दिये गये यू.पी.आई.डी. पर रुपए ट्रांसफर कर दिये। जिसके बाद टास्क पूरा करने पर नीतांशु को 1513 रुपए वापस मिल गये। नीतांशु से उसके बाद होटल के 11 टास्क पूरा करवाये।

बारहवां टास्क करने पर नीतांशु से 3030 रुपए मांगे। नीतांशु ने रुपए ट्रांसफर कर दिये। नीतांशु से टास्क पूरा करने पर उन्होने 4326 रुपए वापस नीतांशु के पास भेज दिये। नीतांशु से आगे टास्क पूरा करवाने के नाम पर 7100 व 31520 रुपए ट्रांसफर करवा लिये। नीतांशु ने अपने कमीशन के रुपए वापस मांगे तो उन्होंने कहा कि वो उन्हें और रुपए भेजें जिसका कमीशन बाद में एकसाथ ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

वहीं, मामले में अब पुलिस ने आरोपी मोहम्मद मुबारिक पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी भूतियावास इद का मोहल्ला, चुरु, राजस्थान व मोहम्मद बिलाल पुत्र हाकम निवासी आथुना मोहल्ला, चुरु, राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है।

जांच में सामने आया कि आरोपी मोहम्मद मुबारिक ने अपना खाता बेचा था। आरोपी अपना पता बदलकर अन्य ठिकानों पर रह रहा था। मोहम्मद बिलाल ने Work From Home के नाम से फ्रॉड की राशि को ATM Card के माध्यम से निकाली है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Barwala Hisar News: बरवाला के नजदीकी गांव की युवती लापता, दोस्त का फोन बंद, परिजनों ने जताया शक

August 28, 2026

Latest Rohtak: रोहतक में युवक ने लगाया फंदा, काम धंधा नहीं चलने से परेशान होकर उठाया खौफनाक कदम

August 28, 2026

Evening Bulletin: हरियाणा मानसून सत्र अपडेट, पटवारी-कानूनगो हड़ताल, देश प्रदेश की बड़ी खबरें

August 27, 2026

HTET 2025: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का दूसरा मौका, 30-31 अगस्त को होगी प्रक्रिया, RLV अभ्यर्थी ध्यान दें

August 27, 2026

Latest Update: घर बैठे उपलब्ध होंगी राजस्व सेवाएं, निर्धारित समय-सीमा में होगा इंतकाल का निपटारा

August 27, 2026

Latest News: रोहतक होटल में युवती की हत्या कर बॉयफ्रेंड भागा, युवक ने किया सुसाइड का प्रयास

August 27, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer