नारनौंद में साले ने जीजा को पीटा, बीयर पीते हुई कहासुनी, बीयर की बोतल व डंडे से वार कर फरार

By sunilkohar

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

 Narnaund mein saale ne jeeja ko peeta

एक साल से पति-पत्नी में चल रही है अनबन

FB IMG 1686238068799
प्रतिकात्मक फोटो।

हरियाणा न्यूज/नारनौंद: नारनौंद क्षेत्र के गांव में एक साले ने अपने ही जीजा के साथ मारपीट की और बीयर की बोतल उठाकर मार दी। जिसके कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नारनौंद के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रैफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर उसके साले के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस को दी शिकायत में गांव भकलाना निवासी विजय ने बताया कि उसकी शादी भिवानी जिले के गांव तालू निवासी प्रियंका के साथ हुई थी। प्रियंका और उसके 3 साल का बेटा है और वह खेती-बाड़ी का काम कर अपने परिवार का गुजर बसर कर रहा है। करीब 1 साल पहले उसकी और उसकी पत्नी प्रियंका के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई तो उसकी पत्नी अपने मायके चली गई। उस समय से उसकी पत्नी प्रियंका अपने मायके तालू गांव में ही रह रही है। 

विजय ने आरोप लगाते हुए बताया कि 18 जून को उसका साला सोमबीर तालू गांव से भकलाना गांव उसके पास आ गया। विजय का आरोप है कि कुछ समय घर पर बातचीत करने के बाद उसका साला उसे मोटरसाइकिल पर बैठा कर उसे भकलाना आईटीआई के पास ले गया। जहां पर बैठकर दोनों बीयर पीते हुए बातें करने लगे। इसी दौरान उसके साले ने वहां पर पड़ी बीयर की बोतल उठाकर उसे उसके गाल पर मार दी। 

विजय का आरोप है कि उसके बाद उसके साले ने डंडे से उसके ऊपर ताबातोड़ वार कर दिए। उसने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी और अपने भतीजे को फोन कर बुलाया। जब उसका भतीजा उन्हें वहां से घर ले गया। पुलिस के आने की भनक लगते ही उसका साला सोमबीर मौके से फरार हो गया। बास पुलिस ने विजय की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-

जर्मनी भेजने के नाम पर नारनौंद क्षेत्र के चार लोगों के साथ 18 लाख की ठगी, पांच पर केस,
बीपी संगरूर में फील्ड ऑफिसर की हिसार नहर में डूबने से मौत,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
हरिता नहर के पास मिला भिवानी जिले के युवक का शव, अपहरण कर हत्या का आरोप,
Meham News: व्यक्ति की गिरफ्तारी पर बिफरे निंदाना के किसान, गांव में तनाव ,
Rohtak News Today: खेत में शराब पीने से मना करने पर डंडों व ईंटों से हमला,
ट्रैक्टर ट्राली से गिरा व्यक्ति, जींद की तरफ से आई मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत ,
सड़क निर्माण में धांधली: निर्माण के दो माह तक नहीं चली सड़क ,
क्या बिना नजराना दिए नहीं लगती होमगार्ड जवानों की ड्यूटी, होमगार्ड में बड़ा गड़बड़झाला, Audio Viral , 
नारनौंद में नकली पीवीसी पाइप बनाने की फैक्ट्री का भांडा फोड़, copyright act के तहत मामला दर्ज 
हांसी के नजदीकी गांव की सरपंच निलंबित, पूरा मामला जानने के लिए टच करें


Discover more from Haryana Abtak News- Latest News Haryana Update Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Free Haryana News Mobile APP

Download APP Link

Related Posts

Leave a Comment

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer

Discover more from Haryana Abtak News- Latest News Haryana Update Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading