---Advertisement---

अग्रोहा मैडीकल कॉलेज से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर हवालाती फरार

Follow Us
---Advertisement---

 prisoner escaped from Agroha Medical College by fooling the police personnel

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़ ।

हिसार की ताजा खबर: अग्रोहा मैडीकल कॉलेज में शुक्रवार देर शाम एक हवालाती पुलिस हिरासत से फरार हो गया। पता चलने पर गार्द कर्मी और लोकल पुलिस हरकत में आई। समाचार लिखे जाने तक हवालाती काबू में नहीं आया था। उसकी तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी थी।

जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के गांव रतनगढ़ के रवि पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था। फतेहाबाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वह यहां की सेंट्रल जेल-2 में बंद था। जेल में उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस कर्मी उसे सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गए। डॉक्टर ने चैकअप करने के बाद उसे अग्रोहा मैडीकल कालेज के लिए रैफर कर दिया गया। फतेहाबाद पुलिस रवि को शाम को अग्रोहा मैडीकल कालेज में लेकर पहुंची। वह वहां पुलिस कर्मियों को चकमा देकर मैडीकल कॉलेज के जंगल की तरफ भाग गया। पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा किया, मगर वह हाथ नहीं आया।

फतेहाबाद पुलिस हवालाती के संभावित ठिकानों पर छापे मार रही है। मगर समाचार लिखे जाने तक वह काबू नहीं आया था। उधर अग्रोहा थाना प्रभारी बलवंत सिंह का कहना है कि हमारे पास अब तक हवालाती फरार होने की कोई शिकायत नहीं आई है।

ये खबरें भी पढ़ें:-

शादी के 7 दिन बाद नई नवेली दुल्हन बनी जिला ऑफिसर ! New bride becomes district officer after 7 days of marriage, 

Breaking News Haryana : माजरा में विरोध तो उचाना में नैना चौटाला के काफिले पर हमला, कई लोग घायल

किसान व मजदूर के साथ हुए अत्याचार का बदला लेने का सही समय – अभिमन्यु कोहाड़ ,

कैथल में अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत

Hisar News Today, तमंचा दिखाते समय चली गोली, गोली लगने से युवक की मौत, चचेरा भाई घायल




Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

जनक खाप सम्मेलन: हिसार में जुटे खाप प्रतिनिधि, लिए अहम फैसले

February 1, 2026

Hisar Khap Panchayat: कोहाड़ नांगल जाट्टान गौत्र का दो दिवसीय सम्मेलन 31 को हिसार में, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

January 30, 2026

Narnaund News : कृषि मंत्री पहुंचे राखी गढ़ी; बोले – आदि बद्री से सिरसा के ओटू हेड तक सरस्वती नदी के पुनर्जीवन के प्रयास

January 22, 2026

Haryana Breaking News: राखीगढ़ी महोत्सव का रंगारंग समापन; खेलों का परिणाम घोषित

December 28, 2025

सिंधुघाटी-सरस्वती सभ्यता की विरासत और इतिहास, हड़प्पा सभ्यता पेंटिंग प्रतियोगिता में दिखा बच्चों का उत्साह, Hansi News Today

December 28, 2025

हाईकोर्ट की न्यायधीश अल्का सरिन पहुंची राखीगढ़ी: हड़प्पा सभ्यता के रहस्य जाने; Narnaund News Live

December 27, 2025

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer