Mahindera showroom firing case, STF gets important clues
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अब तक 150 से ज्यादा सी.सी.टी.वी. की फुटेज खंगाले व 50 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ
हरियाणा न्यूज हिसार: ऑटो मार्केट हिसार के महिन्द्रा शोरूम पर फायरिंग कर 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में स्पेशल टॉस्क फोर्स को बदमाशों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। एस.टी.एफ. और पुलिस की टीमें इस मामले में अब तक 150 से ज्यादा सी.सी.टी.वी. की फुटेज खंगाल चुकी हैं और 50 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी हैं।
एस.टी.एफ. फायरिंग मामले में गांव खारिया और सोनीपत के एक गांव के युवकों की तलाश में काफी जगहों पर दबिश दे चुकी है। मगर सफलता नहीं मिली। पुलिस को संदिग्धों से पूछताछ करते-करते बदमाशों के बारे में अब महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। सूत्रों का कहना है कि फायरिंग कराने में रोहतक के भाऊ गैंग का हाथ है। भाऊ गैंग का संपर्क विदेश में बैठे गैंगस्टर से है। उस गैंगस्टर के इशारे पर ही फायरिंग कर रंगदारी मांगी गई है। एस.टी.एफ. ने महत्वपूर्ण सुराग मिलने के बाद छापेमारी तेज कर दी है।
षड्यंत्र का आरोपी आ चुका काबू
एस.टी.एफ. ने पिछले दिनों मामले के षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में बालसमंद के साहित्य नामक युवक को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी से प्रकरण के बारे में पूछताछ की थी और जानकारी हासिल कर एक दिन के रिमांड के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था।
यह है सारा मामला
ऑटो मार्कीट स्थित महिन्द्रा शोरूम के आगे 24 जून को मोटरसाइकिल पर 3 बदमाश आए थे। वे शोरूम के अगले भाग के शीशे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मालिक के नाम 5 करोड़ की रंगदारी की पर्ची फेंककर फरार हो गए थे। बाद में व्यापारियों ने वारदात के विरोध में एक दिन ऑटो मार्किट बंद रखी थी और 5 जुलाई को पूरे शहर की दुकानें बंद रखी थी।
आज की ताजा खबरें:–
Hansi News: नारनौंद में PNB Bank ATM तोड़ने के मामले में आरोपित गिरफ्तार,
हांसी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, मृतक की नहीं हुई पहचान,
Sirsa Haryana News: खुईयांनेपालपुर में 2 भाइयों के घर चोरी, भाई के निधन पर परिवार बैठा था दूसरे घर,
Sirsa News in Hindi: ओढां में कार सवारों ने 2 युवकों पर बोला धारदार हथियारों से हमला,
दूसरी शादी के लिए झूठा शपथपत्र तैयार करवाया, पहली पत्नी को लगी भनक,















