---Advertisement---

हिसार में एक्सीडेंट : पिता के सामने कार में जिंदा जला बेटा, पिता चिल्लाता रहा कोई मेरे बेटे को बचा लो

Follow Us
---Advertisement---

 Accident in Hisar: Son burnt alive in front of father, father kept shouting someone save my son

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अग्रोहा बरवाला रोड पर गांव नंगथला के पास कार में लगी आग, बेटे की मौत, पिता गंभीर

नंगथला गांव के पास कार में लगी हुई आग।

हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।

हिसार में एक्सीडेंट : हिसार के बरवाला अग्रोहा रोड़ पर गांव नंगथला के पास मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें एक पिता की आंखों के सामने बेटे की जिंदा जलने से मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। दरअसल पिता पुत्र कार में सवार होकर फतेहाबाद से बरवाला की तरफ जा रहे थे कि गांव नंगथला के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और कार में आग लग गई। 

मिली जानकारी के मुताबिक फतेहाबाद के रहने वाले राजवीर अपने 14 वर्षीय बेटे दीपांशु के साथ कार में सवार होकर बरवाला में अपने परिचितों से मिलने के लिए आ रहे थे। जैसे ही वह पिता पुत्र अग्रोहा बरवाला रोड पर गांव नंगथला के पास पहुंचे तो कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेट से जा टकराई। पेड़ से टकराते ही कार में आग लग गई और एकदम विकराल रूप धारण कर लिया।

 जबकि पिता पुत्र कार में ही फंस गए और बचाओ बचाओ चिल्लाते रहे। राहगीरों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। लोगों ने उन्हें बाहर निकालने की काफी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली और कुछ ही देर बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। 

जेसीबी की सहायता से गाड़ी की खिड़की तोड़कर पिता पुत्र को बाहर निकाला और एंबुलेंस से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इस हादसे में घायल राजवीर अपने जख्मों को भूलकर अपने बेटे को बचाने के लिए चिल्लता रहा। परंतु कोई कुछ ना कर सका और उसका बेटा उसकी आंखों के सामने जल रहा था। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टर ने दीपांशु को मृत घोषित कर दिया जबकि राजवीर की भी हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये खबरें भी पढ़ें और शेयर करें:-

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

जनक खाप सम्मेलन: हिसार में जुटे खाप प्रतिनिधि, लिए अहम फैसले

February 1, 2026

Hisar Khap Panchayat: कोहाड़ नांगल जाट्टान गौत्र का दो दिवसीय सम्मेलन 31 को हिसार में, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

January 30, 2026

Narnaund News : कृषि मंत्री पहुंचे राखी गढ़ी; बोले – आदि बद्री से सिरसा के ओटू हेड तक सरस्वती नदी के पुनर्जीवन के प्रयास

January 22, 2026

Haryana Breaking News: राखीगढ़ी महोत्सव का रंगारंग समापन; खेलों का परिणाम घोषित

December 28, 2025

सिंधुघाटी-सरस्वती सभ्यता की विरासत और इतिहास, हड़प्पा सभ्यता पेंटिंग प्रतियोगिता में दिखा बच्चों का उत्साह, Hansi News Today

December 28, 2025

हाईकोर्ट की न्यायधीश अल्का सरिन पहुंची राखीगढ़ी: हड़प्पा सभ्यता के रहस्य जाने; Narnaund News Live

December 27, 2025

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer