---Advertisement---

हांसी एवं नारनौंद से 20-20, नलवा से 21 और उकलाना हल्के से सबसे कम 7 उम्मीदवार मैदान में, हांसी व बरवाला में इनके नामांकन पत्र हुए रद्द

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

20-20 candidates from Hansi and Narnaund, 21 from Nalwa and the least number of 7 candidates from Uklana constituency are in the fray, their nomination papers were rejected in Hansi and Barwala

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिला हिसार में स्क्रूटनी के दौरान 115 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए : जिला निर्वाचन अधिकारी

Haryana News Today : विधानसभा क्षेत्र हिसार से 23, आदमपुर से 12, बरवाला से 12, उकलाना से 07 नलवा से 21 तथा हांसी एवं नारनौंद से 20-20 विधानसभा उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए। हिसार जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव-2024 के मद्देनजर शुक्रवार को जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच की गई। स्क्रूटनी के दौरान 115 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए है।

दहिया ने बताया कि जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्राप्त हुए नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी पूर्व में निर्धारित किए गए स्थलों पर संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा की गई, जिसमें स्क्रूटनी के दौरान 115 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए, विधानसभा क्षेत्र हिसार से 23, आदमपुर से 12, बरवाला से 12, उकलाना से 07 नलवा से 21 तथा हांसी एवं नारनौंद से 20-20 विधानसभा उम्मीदवारों के नामांकन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 16 सितंबर को नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। उसी दिन उम्मीदवारों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश पर चुनाव चिन्ह अलॉट किए जाएंगे। विधानसभा चुनाव के लिए आगामी 5 अक्टूबर को मतदान होगा तथा 8 अक्टूबर को मतगणना होगी।

इनके नामांकन हुए रद्द

बरवाला विधानसभा क्षेत्र में जांच के दौरान दो प्रत्याशी खेड़ी बर्की निवासी हंस राज पुत्र शैनू राम व राजधानी कॉलोनी निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी राम निवास घोड़ेला का नामांकन पत्र रद्द हो गया। इन दोनों प्रत्याशियों ने कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर अपना पर्चा भरा था। हांसी विधानसभा क्षेत्र से 24 नामांकन पत्र जमा करवाए गए थे। स्क्रूटनी के दौरान 3 नामांकन पत्रों में विभिन्न आवश्यक कागजातों की कमी पाए जाने पर रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिन उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द किए गए हैं, उन सभी ने कवरिंग कैंडिडेट के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करवाए थे।

हिसार जिले में 1333 मतदान केंद्र, 13 लाख 64 हजार 170 मतदाता

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने बैठक में बताया कि हिसार जिले में कुल 1333 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से 346 शहरी क्षेत्र में तथा 987 ग्रामीण क्षेत्र में हैं। उन्होंने बताया कि गत 12 सितंबर तक जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 13 लाख 64 हजार 170 है, जिनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 7 लाख 24 हजार 898, महिला मतदाताओं की संख्या 6 लाख 39 हजार 260 तथा थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 12 है। जिले में पीडब्ल्यूडी मतदाताओं की 12 हजार 56 है। इसके अलावा 85 वर्ष की आयु से अधिक के मतदाताओं की संख्या 13 हजार 827, 100 वर्ष की आयु से अधिक के मतदाताओं की संख्या 335 तथा सर्विस मतदाताओं की संख्या 5 हजार 183 है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Morning News Headlines| ताजा खबरें हिंदी में; गोल्ड व्यापारी से 3 करोड़ का सोना लूटा, गोहाना में दो साल के बेटे की हत्या कर मां फरार

August 1, 2026

मानसून सत्र 2026: संसद में महंगाई, घग्गर बेल्ट में कैंसर और सिरसा के मुद्दे उठाएंगी कुमारी सैलजा

July 20, 2026

PM Modi Rally: पीएम मोदी की रैली में उठेगा चानौत टी विवाद का मुद्दा, दो महीने बाद भी नहीं हुआ पेयजल समस्या का समाधान

July 14, 2026
मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम घोटाला सामने आया : कुमारी सैलजा

मृतक किसानों के नाम पर फसल बीमा क्लेम घोटाला सामने आया : कुमारी सैलजा

July 13, 2026
छात्रों की आवाज़ दबाने से लोकतंत्र मजबूत नहीं होगा, सरकार संसद से सड़क तक हर आवाज़ को कुचल रही है : कुमारी सैलजा

भाजपा सरकार के वादे जुमलों में बदले, कुमारी सैलजा ने राममंदिर में दान चोरी की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई

July 12, 2026
मोदी की जींद रैली में पैदल जाएंगें भाजपा कार्यकर्ता, कैप्टन अभिमन्यु ने नारनौंद विधायक पर साधा निशाना

मोदी की जींद रैली में पैदल जाएंगें भाजपा कार्यकर्ता, कैप्टन अभिमन्यु ने साधा निशाना

July 11, 2026

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer