Verification: eefe237ed2c24d7f

कुमारी सैलजा ने सिरसा लोकसभा सीट से भरा नामांकन पत्र : साथ दिखी SRKB की जोड़ी ने साधा निशाना

0 minutes, 3 seconds Read

 Kumari Selja filed nomination papers from Sirsa Lok Sabha seat

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शैलजा बोली, जाति और धर्म के नाम पर देश को कोई नहीं बांट सकता

सिरसा लोकसभा सीट से कांगे्रस प्रत्याशी कुमारी सैलजा अपना नामांकन पत्र दाखिल करते हुए।


हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।
सिरसा, लोकसभा चुनाव की ताजा खबर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) की प्रत्याशी कुमारी सैलजा ने बुधवार को सिरसा अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ वीरेंद्र सिंह, किरण चौधरी, रणदीप सिंह सुरजेवाला, चंद्रमोहन बिश्रोई, श्रुति चौधरी सहित अनके कांगे्रस नेता मौजूद रहे।  


कुमारी सैलजा सुबह कांग्रेस भवन में पहुंची जहां पर कार्यकर्ता पहले से ही मौजूद थे। कांग्रेस भवन से काफिल के साथ वे लघु सचिवालय पहुंची और अपना नामांकन पत्र दाखिल करवाया। कांग्रेस भवन से लघु सचिवालय तक सडक़ो के दोनों और उनके समर्थक खड़े हुए थे उनका स्वागत किया। सैलजा ने हाथ जोडक़र उनका अभिवादन किया। नामाकंन पत्र दाखिल करने के बाद कुमारी सैलजा जिला कोर्ट में पहुंची जहां पर वकीलों ने उनका स्वागत किया। वकीलों को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। इसके लिए वकीलों के सहयोग की विशेष रूप से जरूरत है। उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि चुनावों के बाद जब आपके बीच आऊं तो बतौर सांसद आऊं। आने वाला समय लोगों का हो इसके लिए सभी के सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत की विभिन्नताओं में एकता है। ऐसे में कोई जाति व धर्म के नाम पर देश को बांटने का प्रयास करे तो देश बंट नहीं सकता। उन्होंने कहा कि मुझे सिरसा संसदीय क्षेत्र के लोगों का पहले भी पूरा आशीर्वाद मिलता रहा है और इस बार भी मिल रहा है।


पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह ने कहा कि वकीलों का आजादी की लड़ाई में बड़ा योगदान रहा है, आजादी के बाद भी वकीलों ने राजनीति में आ कर भी सेवा की है। उन्होंने कहा कि हम वकीलों से आग्रह करने आए हैं कि इस चुनाव में वे हमारा साथ दें। इससे पहले पूर्व मंत्री एवं तोशाम की विधायक किरण चौधरी ने कहा कि आज जो देश में हो रहा है वो सबके सामने है। उन्होंने कहा कि सिरसा निवासियों ने कुमारी सैलजा को पहले भी आशीर्वाद दिया है और अब भी मुझे उम्मीद है कि लोगों का पूरा आशीर्वाद कुमारी सैलजा को मिलेगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व सांसद श्रुति चौधरी, पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोई, विधायक अमित सिहाग, विधायक शीशपाल केहरवाला आदि ने भी संबोधित किया।












 इस मौके पर हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर, विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक शैली चौधरी, विधायक रेणुबाला, पूर्व सांसद चरनजीत सिंह रोड़ी, डॉ. सुशील इंदौरा, पूर्व उप स्पीकर अकरम खान, पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, राजपाल भूखड़ी, डॉ. के वी सिंह, हॉल ही में कांग्रेस में शामिल हुए जजपा के प्रदेशाध्यक्ष रहे सरदार निशान सिंह, पूर्व वित्तमंत्री परमवीर सिंह, पूर्व वित्त मंत्री प्रो. संपत सिंह आदि मौजूद थे।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer