Verification: eefe237ed2c24d7f

हांसी में महिला ने की आत्महत्या, जाने वजह

0 minutes, 2 seconds Read

 Woman commits suicide in Hansi.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।

हांसी की ताजा खबर: हांसी शहर की बोगा राम कालोनी में 47 वर्षीय महिला ने अज्ञात परिस्थितियों में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। महिला ने मंगलवार दोपहर को अपने घर में छत में लगे हुक पर रस्सी से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जिसके बाद परिजनों ने शव को उतारा व नागरिक अस्पताल में पहुंचे।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका महिला ऊषा पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। जिसके चलते वह घर पर ही रह रही थी व बीमारी के कारण पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे वह अपने आप को घर में अकेला पाकर कमरे में छत में लगे हुक से रस्सी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दुकान से घर पर खाना खाने जब बेटा आया तो उसने मां को फंदे से लटकते हुए देखा। जिसके बाद परिजनों ने महिला को नीचे उतारा व नागरिक अस्पताल में ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 मृतका के बेटे नितांशु ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि तीन भाई बहन हैं। जिसमें दो लड़के व एक लड़की है। बहन विवाहित है व दोनों भाई अविवाहित है। जांच अधिकारी एएसआई जसबीर ने बताया कि 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई करते हुए शव का बुधवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer