Verification: eefe237ed2c24d7f

Bahadurgarh Accident News Today: बहादुरगढ़ सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

0 minutes, 3 seconds Read

 हरियाणा न्यूज टूडे/Bahadurgarh Accident News Today, 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


बहादुरगढ़ की ताजा खबर: रोहद के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई तोड़। पुलिस ने मंगलवार को पी.जी.आई.एम.एस. रोहतक में शव का पोस्टमार्टम कराया। परिचितों के बयान पर इस संबंध में तेज रफ्तारी इनोवा गाड़ी के चालक पर आसौदा थाना में केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है। दरअसल, सोमवार की शाम को बहादुरगढ़ की तरफ से एक इनोवा गाड़ी रोहतक की ओर जा रही थी। ( Bahadurgarh News Today)

बताते हैं कि गाड़ी की गति बेहद अधिक थी और जब रोहद में मांडोठी मोड के सामने पहुंची तो आगे चल रहे एक छोटा टैम्पो वाहन गाड़ी से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि छोटा टैम्पो वाहन की बॉडी उखड़कर कर दूर जा गिरी। दुर्घटनावश वहां से गुजर रहा एक स्कूटी सवार व्यक्ति उस बॉडी की चपेट में आ गया। इधर, इनोवा डिवाइडर पर जाकर पलट गई। राहगीरों ने तीनों वाहनों के चालकों को संभाला। स्कूटी सवार की हालत गंभीर थी। ( latest news Bahadurgarh)

उसे पीजीआई रोहतक ले जाया गया। जहां देर शाम को ईलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आसौदा पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer