Verification: eefe237ed2c24d7f

JP won Hisar Lok Sabha election : जेपी ने जीता हिसार लोकसभा चुनाव; रणजीत सिंह मतगणना छोड़ बीच में निकले, कैप्टन व कुलदीप बिश्रोई के गढ़ में भी जेपी की सेंधमारी

1 minute, 53 seconds Read

JP won Hisar Lok Sabha election

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुनील कोहाड़। 

हरियाणा न्यूज/हिसार : हिसार लोकसभा सीट पर पिछली दफा भाजपा की टिकट पर बृजेन्द्र सिंह ने भारी मतों से जीत हासिल की थी। लेकिन  Lok sabha election 2024 में इस बार कांग्रेस के जयप्रकाश उर्फ जेपी ने भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह को आसपास भी फटकने नहीं दिया और 63381मत्तों से जीत दर्ज की। कांग्रेस के उम्मीदवार जयप्रकाश उर्फ जेपी को कुल 570424 वोट मिले। यहीं नहीं जेपी ने पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु और भाजपा  के कद्दावर नेता कुलदीप बिश्रोई के गढ़ में भी सेंध लगाते हुए नारनौंद और आदमपुर से लीड दर्ज कर संदेश दिया कि हिसार की जनता ने जुमलों पर नहीं बल्कि जनहित के मुद्दों पर वोट किया है। वहीं हरियाणा सरकार  में कैबिनेट मंत्री बिसम्बर वाल्मीकि के हल्के सहित डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा के नलवा हल्के में भी जेपी ने बढ़त बनाई। 

हिसार लोकसभा सीट से कांग्रेस कार्यकत्र्ता कांटें की टक्कर मान रहे थे और नारनौंद, उचाना और उकलाना  हल्के से ही अपनी जीत  मान रहे थे। परंतु चुनावी परिणामों में हिसार की जनता ने सबको चौंका दिया। क्योंकि हिसार लोकसभा सीट को छोडक़र भाजपा प्रत्याशी कहीं पर भी बड़ी बढ़त बनाते दिखाई नहीं दिए। हालांकि चुनाव परिणाम आने से पहले भाजपा नेता एक लाख के आसपास जीत का दावा कर रहे थे। लेकिन वो ये नहीं बता रहे  थे कि वो हिसार लोकसभा सीट पर हार रहे हैं। 

भाजपा नेता और कार्यकर्ता हिसार, हांसी, आदमपुर, बरवाला, नलवा, बवानी खेड़ा से अपनी जीत के दावे कर रहे थे और कह रहे थे कि हिसार की लीड को नारनौंद,  उकलाना और  उचाना  हलके के मतदाता नहीं तोड़ पाएंगे। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को नारनौंद, उकलाना और उचाना से तो रिकार्ड तोड़ वोट मिले ही साथ ही आदमपमुर की जनता ने इस चुनाव में कुलदीप बिश्नोई का साथ ना देकर जेपी के पक्ष में मतदान किया। वहीं डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा के नलवा हल्के की जनता ने भी जेपी को दिल खोलकर वोट किए। इसके अलावा हांसी विधानसभा  सहित बवानी खेड़ा और बरवाला हल्के की जनता में भी भाजपा सरकार के प्रति नाराजगी देखी गई। 

भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह को जीताने के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी हिसार  में रैली कर उनके  लिए वोट मांग चुके  थे। जबकि उनके चुनाव प्रचार में उनकी पत्नी इंदिरा देवी, बेटा, स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, जजपा विधायक रामकुमार गौतम, जोगीराम सिहाग भी उनके लिए वोट मांग चुके थे। जबकि जेपी के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान को छोडक़र किसी ने प्रचार नहीं किया। बल्कि एसआरके गुट ने चुनाव से दूरी बनाई तो कुछ कार्यकत्र्ता जेपी की मौय मौय करवाने की बात करते नजर आए। परंतु चुनाव परिणामों ने उन स बके मुंह पर ताला लगा दिया और आखिरकार हिसार के जनता के मुद्दों की जीत हुई। 

कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश को हिसार लोकसभा सीट से 570424 वोट मिले, जबकि उनका मुकाबला करते हुए भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह को मात्र 507043 मत मिले। ऐसे में कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश उर्फ जैकी से भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह 63381 वोटो से पराजित हो गए। वही बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार देशराज को हिसार लोकसभा सीट से 26015 वोट मिले। वही पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की मां एवं जजपा प्रत्याशी नैना चौटाला को मात्र 22032 वोट मिले। इसके अलावा इनेलो प्रत्याशी सुनैना चौटाला को 22303 वोट मिले। ऐसे में देवरानी जेठानी नैना सुनैना अपनी जमानत भी नहीं बचा पाई। पोस्टल वोटो में भी कांग्रेस के जयप्रकाश भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह प्रभारी पड़े। पोस्टल बैलट वोटो में कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश को 3230 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी को मात्र 2099 कोठी मिले। वहीं देशराज को मात्र 123 वोट, सुनैना चौटाला को 132 वोट और नैना चौटाला को 122 वोट मिले।

हिसार लोकसभा सीट से किस उम्मीदवार को कितने मिले वोट :-

जयप्रकाश जेपी      कांग्रेस              570424

रणजीत सिंह         भाजपा              507043

देशराज                बसपा                 26015

सुनैना चौटाला       इनेलो                22303

नैना चौटाला         जेजेपी               22032

प्रदीप दहिया         निर्दलीय             3608

जयप्रकाश जेपी    निर्दलीय              3273

जिलेसिंह             निर्दलीय             3196

पूनम मोर            निर्दलीय              1241

ईश्वर झाझड़िया    निर्दलीय             1122

आत्माराम बिश्नोई  निर्दलीय            1097

कुलबीर               निर्दलीय           1041

चंद्रमोहन             निर्दलीय            998

प्रदीप सिंहमार      निर्दलीय            876

अजीत सिंह         निर्दलीय            796

देवगिरी               निर्दलीय       ‌    726

दिनेश कुमार        निर्दलीय           703

मास्टर बिजेंद्र       निर्दलीय           657

राजेंद्र कुमार        निर्दलीय       ‌    486

नीरज कुमार     ‌‌   निर्दलीय           423

मंदीप                 निर्दलीय           405

जगतसिंह           निर्दलीय          ‌  382

प्रजापति राकेश   निर्दलीय            374

रणधीर सिंह       निर्दलीय      ‌       353

सुरेंद्र कुमार        निर्दलीय             326

सुरेंद्र                 निर्दलीय             308

विजय सिंह        निर्दलीय             272

योगेश              निर्दलीय             269

नोटा               ‌‌                       3366

ये भी पढ़ें :-

सोनीपत लोकसभा सीट पर मतगणना रोकने को लेकर हंगामा: रोहतक से दीपेन्द्र हुड्डा 3 तीन लाख से ज्यादा वोटों से जीते, शैलजा ने भी सवा दो लाख वोटों से अशोक तंवर को हराया।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer