Verification: eefe237ed2c24d7f

Sirsa News Today: बनवाला में देर रात को ढाणी में घुसकर मारपीट, चोरी व तोडफ़ोड़, केस दर्ज

0 minutes, 10 seconds Read

 Sirsa News Today: Late night in Banwala, people entered the village and beat up people, committed theft and vandalism

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा न्यूज ओढां, राजू

 ओढां पुलिस ने गांव बनवाला निवासी एक व्यक्ति के बयान पर 2 युवकों सहित अन्य के खिलाफ देर रात्रि उसकी ढाणी में घुसकर मारपीट, तोडफ़ोड़ व चोरी करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में धर्मपाल सिहाग ने बताया कि बीती 18 जून की रात्रि तकरीबन 10-11 बजे वे अपनी ढाणी में सो रहे थे। इसी दौरान ढाणी के निकट एक गाड़ी आकर रुकी। कापे व गंडासे सहित अन्य हथियारों से लैस तकरीबन 15-20 युवक गाड़ी में से उतरे और दीवार फांदकर उसकी ढाणी में घुस गए। 

उक्त लोगों में से 2 युवकों को उसने पहचान लिया जोकि उसके गांव के ही दीपक व उसका भाई हैप्पी जाखड़ थे। धर्मपाल का आरोप है कि उक्त लोगों ने आते ही उसे व उसकी पत्नी को पकड़ लिया और धमकी दी कि अगर उन्होंने शोर मचाया तो वे उन्हें जान से मार देंगे। फिर उक्त लोगों ने ढाणी में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। धर्मपाल का आरोप है कि उक्त लोगों ने पूरे घर का सामान व मोटरसाइकिल तोड़ डाला और अलमारी से करीब 52 हजार रुपये की नकदी भी निकाल ली। फिर उक्त लोग उन्हें धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। 

जिसके बाद जब उसने डायल 112 पुलिस को सूचना दी तो पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची। हेडकांस्टेबल भूप सिंह ने बताया कि पुलिस ने धर्मपाल के बयान पर आरोपी दीपक व हैप्पी सहित अन्य के खिलाफ जबरन घर में घुसने, मारपीट करने, तोडफ़ोड़ करने, चोरी करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

वीडियो देखें:-
हिसार एयरपोर्ट बना दुनिया का का आठवां अजूबा, मुख्यमंत्री सैनी ने गुरुवार को किया आठवीं बार उद्घाटन
ये भी पढ़ें नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-
गुरुग्राम में 15वीं मंजिल से गिरा छात्र, खेलते समय संतुलन बिगड़ने से छत से गिरा छात्र,
हिसार के सपरा अस्पताल में एडमिट मरीज को बंधक बनाकर पीटा, डॉक्टर नर्स और सुरक्षा कर्मियों सहित अन्य पांच के खिलाफ मामला दर्ज,
लोगों के लिए आफत बना हाईवे पर फैला गंदा पानी, किसानों की चेतावनी के बाद हरकत में आया प्रशासन
समस्याओं का समाधान हुआ आसान, नागरिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिला प्रशासन गंभीर
फतेहाबाद में डबल मर्डर, पत्नी और जीजा की काटकर कर दी हत्या, पिछले काफी समय चल रहा था दोनों के बीच अवैध संबंध,
 18 योजनाओं के तहत श्रमिकों को दी सौगात
हिसार में युवती से रेप कर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर रेप करने के मामले में पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज
नारनौंद क्षेत्र के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि पर मामला दर्ज

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer