Verification: eefe237ed2c24d7f

बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन के पास मिला युवक का शव, ट्रेन से कटकर आत्महत्या की आशंका

0 minutes, 6 seconds Read

Dead body of youth found near Bahadurgarh railway station, suspected to have committed suicide by getting hit by train

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Bahadurgarh News Today : बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रैक पर एक युवक का शव मिला है। आंशका जताई जा रही है कि युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की हो। इसकी सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान के प्रयास शुरू किए, मगर उसकी पहचान नहीं हो पाई।

शव को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए 72 घंटे के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। जांच अधिकारी ए.एस.आई राकेश ने बताया कि थाना में सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के नजदीक एक युवक का शव पड़ा हुआ है।

इसकी सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। मगर मृतक के पास ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान संभव हो सके।

शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। मृतक की उम्र 25-30 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। मृतक की पहचान से संबंधित सूचना सभी चौकियों व थानों में दे दी गई। साथ ही रेलवे स्टेशन बहादुरगढ़ के आसपास के एरिया में मृतक के हुलिये के आधार पर पहचान के प्रयास जारी है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer