Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar News : अवैध शराब से भरी गाड़ी पकड़ी, गांव प्रभुवाला से अवैध शराब सहित कार चालक काबू

0 minutes, 6 seconds Read

Hisar News: Vehicle loaded with illegal liquor caught, and car driver arrested along with illegal liquor from village Prabhwala

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिट्ज कार सवार काबू, 168 बोतल शराब बरामद
Haryana News Today : पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव के दौरान अवैध रूप ने शराब का व्यापार करने वालो पर कार्रवाई करते हुए नई अनाज मंडी उकलाना चौकी पुलिस ने गांव प्रभुवाला से एक रिट्ज कार सवार को काबू कर अवैध रूप से लाई गई 168 बोतल देसी शराब बरामद की है।


एएसआई संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक रिट्ज कार सवार अपनी गाड़ी में अवैध रूप से शराब भर कर उकलाना मंडी की तरफ आ रहा है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम ने प्रभुवाला के पास नाकाबंदी कर गांव प्रभुवाला की तरफ से आ रही एक रिट्ज गाड़ी को रूकवाया और चालक को काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम बोस्ती जिला फतेहाबाद निवासी मनदीप बताया।

नियमनुसार गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी से 14 बॉक्स में 168 बोतल देसी शराब बरामद हुई। बरामद 168 बोतल देसी शराब और रिट्ज गाड़ी को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त मनदीप के खिलाफ थाना उकलाना में आबकारी अधिनियम संशोधन के तहत अभियोग अंकित कर कार्रवाई की गई।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer