Verification: eefe237ed2c24d7f

Gurugram woman raped : महिला से जींद के व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, जीजा के जानकार ने किया दुष्कर्म, जींद महिला

0 minutes, 14 seconds Read

Gurugram woman raped by Jind man, jija acquaintance raped her, Jind woman police station, Jind News in Hindi,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जीजा के जानकार ने शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर मारपीट, पैसे ऐंठने का भी आरोप

Haryana News Today : हरियाणा के गुरुग्राम जिले के एक गांव निवासी महिला ने अपने जीजा के जानकार पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने जीजा व 3 अन्य के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी भी दी। घटनास्थल गुरुग्राम जिले का होने के चलते महिला थाना जींद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पांचों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत जीरो एफ.आई.आर. दर्ज करके आगामी जांच के लिए गुरुग्राम पुलिस को भेजी है।

गुरुग्राम जिले के एक गांव निवासी 25 साल की विवाहिता ने महिला थाना जींद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन जींद जिले के एक गांव में शादीशुदा है। उसके बहनोई के जानकार शमशेर का बहन की ससुराल में आना जाना था। इसी वजह से उसकी भी शमशेर के साथ जान पहचान हो गई थी तथा वह उसके घर पर आने-जाने लगा। इसी दौरान आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया तथा अप्रैल, 2023 में पहली बार उसके घर पर ही उसके साथ बहला-फुसला कर दुष्कर्म किया।

इसके बाद आरोपी उसके साथ अक्सर दुष्कर्म करने लगा। करीब एक साल तक आरोपी उसे शादी के नाम पर गुमराह करते हुए उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। उसने आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाया तो वह उसके बहनोई, गांव के सरपंच तथा 2 अन्य लोगों को अपने साथ लेकर उसके घर पर आया तथा उससे गाली-गलौच तथा मारपीट की।

सभी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोपी शमशेर पर उससे पैसे ऐंठने के आरोप भी लगाए हैं। महिला थाना जींद पुलिस ने आरोपी शमशेर, सरपंच, शौकत अली, विनोद, सहू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगामी जांच के लिए गुरुग्राम पुलिस को भेजी है।

Breaking News Haryana : Baba Ram Rahim की पैरोल देने पर बवाल, हरियाणा में चुनाव प्रभावित होने का बताया खतरा

Breaking News Haryana : Baba Ram Rahim की पैरोल देने पर बवाल, हरियाणा में चुनाव प्रभावित होने का बताया खतरा

शादी के पांच महीने बाद युवक पर ससुराल में हमला, 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

जींद के नजदीकी गांव की घटना, पीजीआई रेफर, सड़क हादसे में ससुर की मौत के क्लेम के पैसों को लेकर विवाद

शादी के पांच महीने बाद युवक पर ससुराल में हमला, 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

हत्या का प्रयास करने के 2 दोषियों को 10 साल कैद, जींद कोर्ट ने सुनाई सजा

हत्या का प्रयास करने के 2 दोषियों को 10 साल कैद, जींद कोर्ट ने सुनाई सजा

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer