Verification: eefe237ed2c24d7f

Barwala News : बरवाला में खरीददारी करने गया ग्राहक दुकान में घायल, दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज, जाने वजह

0 minutes, 6 seconds Read
customer who went to shop in Barwala got injured in the shop, case was registered against the shopkeeper

Barwala News  : हिसार जिले के बरवाला शहर में एक ग्राहक खरीददारी करने के लिए दुकान में गया तो वो अज्ञात परिस्थितियों में घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए जिन्दल अस्पताल हिसार में भर्ती करवाया गया है। बरवाला थाना पुलिस ने ग्राहक की शिकायत पर दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बरवाला थाना पुलिए को दी शिकायत में जिन्दल अस्पताल हिसार में उपचाराधीन रमेश ने बताया कि वो हिसार जिले के गांव बालक का रहने वाला है। वो घर में अनाज डालने के लिए अनाज की टंकी खरीदने के लिए बरवाला शहर आया था। जब वो टंकी देखने के लिए फैन्सी फर्नीचर बरवाला की दुकान में गया हुआ था। उसने दुकानदार से टंकी दिखाने को कहा तो दुकानदार ने कहा कि तीसरी मंजिल पर टंकी रखी हैं आ लिफ्ट से चलते हैंए उसने मना कर दिया तो उसने कहा कि ऊपर नीचे चढऩे उतरने में लिफ्ट में कोई दिक्कत नहीं है हम दिन में कई बार ऊपर नीचे इसी लिफ्ट से आते हैं।

रमेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि दुकानदार ने जबरदस्ती उसे लिफ्ट में चढ़ा लिया। जिसके बाद लिफ्ट बीच में जाकर बंद हो गई तो दुकानदार चंद्रप्रकाश ने दौबारा से बटन दबाकर लिफ्ट को चालू कर दिया। जैसे ही वो तीसरी मंजिल पर पहुंचे तो एक दम से लिफ्ट नीचे आ गिरी। जिससे वो और दुकानदार चंद्रप्रकाश घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

रमेश ने बताया कि इसकी सूचना मिलते ही उसके परिजन अस्पताल पहुंचे और उसे उपचार के लिए जिन्दल अस्पताल हिसार में भर्ती करवा दिया। उसकी कमर व पैरों में चोट लगी हुई है और उससे खडा भी नहीं हुआ जाता। चार दिनों से वो हौंश में नहीं था और अब हौंश आया तो उसने दुकानदार के खिलाफ लापरवाही बरतने व जबरदस्ती खराब लिफ्ट में चढ़ाकर घायल करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने घायल रमेश की शिकायत पर दुकानमालिक चंद्रप्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer