Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar News : हिसार से रात को परिजनों को सोता छोड़ युवती प्रेमी संग फरार

0 minutes, 4 seconds Read
girl fled with her lover from Hisar leaving her family sleeping at night

युवती घर वालों से चोरी छिपे करती थी युवक से बात

Hisar News : हिसार जिले के गांव डाया से एक युवती रात को अपने परिजनों को सोता छोड़ अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जब परिजन सुबह उठे तो युवती नहीं मिली। उन्होंने उसके फोन पर संपर्क किया तो फोन भी बंद मिला। परिजनों का कहना है कि उसकी एक युवक के साथ बातचीत होती थी और अब दोनों के मोबाइल बंद आ रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परिवार के साथ खाना खाकर सोई युवती गायब

हिसार जिले के गांव डाया निवासी एक व्यक्ति ने मंगाली पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि 21 अप्रैल की रात को वो अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद सो गए थे, लेकिन जब उनकी आंख खुली तो उसकी 21 वर्षीय बेटी अपने बिस्तर पर नहीं मिली। उन्होंने अपने घर व आसपास उसको देखा तो वो कहीं दिखाई नहीं दी। उसके बाद जब उन्होंने उसके मोबाइल फोन पर फोन मिलाया तो उसका मोबाइल फोन बंद मिला।

कहीं नहीं मिली बेटी
पीडि़त व्यक्ति ने बताया कि उसके बाद उन्होंने अपनी तमाम रिश्तेदारियों व जान पहचान की जगह सहित संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश की, परंतु कहीं से वो नहीं मिली। उसे मालूम हुआ कि उसकी बेटी नसीब नामक युवक से चोरी छिपे बातचीत करती थी और उसकी बेटी को नसीब ही बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। नसीब एल्युमिनियम का काम करता है और उसके पास गाड़ी भी है। उसका भी मोबाइल फोन उसी समय से बंद आ रहा है।

पुलिस ने पीडि़त व्यक्ति की शिकायत के आधार पर उसकी बेटी की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं नसीब की भी जन्मकुंडली खंगालनी शुरू कर दी है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer