Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar News : हिसार में हेरोइन सहित गाड़ी सवार काबू; पुलिस रिमांड में खोलेगा राज

0 minutes, 5 seconds Read

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar News Today : हिसार पुलिस ने अगस्त के दौरान सेक्टर 16/17 से एक i20 गाड़ी से हेरोइन पकड़ी है। पुलिस ने गाड़ी चालक को भी काबू कर लिया है और उसे अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान i20 गाड़ी चालक से इस हीरोइन की सप्लाई और खरीदारों के बारे में विस्तार से पूछताछ की जाएगी।

Hisar News Today: Latest Crime News Haryana


टीम प्रभारी उप निरीक्षक इंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सूचना के आधार पर सेक्टर 16/17 स्थित मेडिकल स्टोर के सामने से एक i20 गाड़ी सवार व्यक्ति को काबू किया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम संत नगर निवासी भूपेंद्र पाल उर्फ गोलू बताया। नियमनुसार पुलिस उप अधीक्षक किशोरी लाल की मौजूदगी में तलाशी ली गई। ( Haryana Breaking News Today )

तलाशी के दौरान उक्त भूपेंद्र पाल उर्फ गोलू के कब्जे से एक पॉलीथिन की थैली से 9.270 ग्राम हेरोइन/ चिट्टा बरामद हुआ। बरामद हेरोइन/ चिट्टा और i20 गाड़ी को कब्जा पुलिस लेकर भूपेंद्र उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से बरामद हेरोइन/ चिट्टा बरामदगी बारे आगामी गहन पूछताछ जारी है आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer