Verification: eefe237ed2c24d7f

Haldiram Market Hansi : कपड़े के शोरूम में पर्ची फेंककर मांगी 50 लाख की फिरौती

0 minutes, 5 seconds Read

Haldiram Market Hansi : 50 lakh ransom demanded by throwing a slip in a clothes showroom

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने आरोपितों को पकडने के लिए की नाकेबंदी मचा हड़कंप

दिल्ली हिसार नेशनल हाइवे पर हांसी शहर के समीप सबसे व्यस्त ग्रीन वैली की Haldiram Market Hansi में वीरवार रात एक टीक्यूएस ब्रांडेड कपड़े के शोरूम पर पर्ची फेंक 50 लाख रूपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया हैं। शोरूम व आसपास के अन्य लोगों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों तरफ नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश में जुट गई।

रंगदारी मांगने वाले दो अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर शोरूम पर आए, जिसमें से एक अंदर गया और उसने शोरूम मालिक को 50 लाख रुपये की रंगदारी की धमकी भरी पर्ची थमा दी। धमकी भरी इस पर्ची में एक व्यक्ति का नाम गोलू भीम नगरिया लिखा गया है और साथ ही चेतावनी दी गई है कि कल सुबह 10 बजे तक पैसे पहुंचा देना। इसे मजाक मत समझना, नहीं तो 10 बजे के बाद आपको पता चल ही  जाएगा।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसके बाद इस धमकी से दहशत में आए शोरूम मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शोरूम पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपितों की पहचान की जा सके।

पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर दी है और आरोपितों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की है। इस शोरूम की मालिकन हिसार निवासी दो बहने हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें किसी से भी इस तरह की धमकी की कोई आंशका नहीं थी। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू पर जांच कर रही हैं। पुलिस के अनुसार जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। फिलहाल पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बीच रास्ते फफड़ाना और जलमाना में रुकवाया काफिला, ग्रामीणों के बीच पेड़ के चबूतरे पर बैठ ली सेल्फी,

नारनौंद में शराब ठेके पर आधी रात को बवाल, एसएचओ पुलिस टीम के साथ दौड़े,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer