Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar News : हिसार में पेड़ पर लटका मिला शव, सुख कर ब्लैक हो चुका है शव

0 minutes, 4 seconds Read

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतक के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Hisar News : हिसार जिले के रावलवास खुर्द गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने पेड़ पर एक युवक के शव को लटका देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो बालसमंद चौकी पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची और मृतक को फंदे से उतारा। मृतक का शव सुखकर ब्लैक हो चुका है। इससे लग रहा है कि शव काफी पुराना है। पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल से मामले की जांच करने में लगी हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में भेज दिया।

Dead body found hanging from a tree in Hisar Rawalwas Khurd

मिली जानकारी के मुताबिक हिसार जिले के गांव रावलवास खुर्द के ग्रामीणों ने खेतों में एक पेड़ पर युवक का शव का हुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और लोगों की भारी भीड़ पेड़ के पास जमा हो गई। इसकी सूचना मिलते ही बालसमंद चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पेड़ पर लटके युवक के शव को फंदे से नीचे उतारा और उसकी पहचान का प्रयास किया। मृतक की पहचान गांव रालवास खुर्द निवासी अंकित के रूप में हुई। अंकित कई दिन पहले अज्ञात परिस्थितियों में अपने घर से लापता हो गया था। इसकी सूचना मिलते ही अंकित के परिजन भी मौके पर पहुंचे। हालांकि मृतक के शव की पहचान करना कठिन था। क्योंकि शव कई दिन पुराना होने की वजह से सुख चुका था।
लेकिन मृतक के परिजनों ने उसकी पहचान अंकित के रूप में की।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि अंकित की हत्या करके उसके शव को पेड़ पर लटकाया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल हिसार पहुंचाया। हिसार सदर थाना पुलिस इस मामले को हत्या और आत्महत्या के एंगल से जांच करने में लगी हुई है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि 6 जून की रात को अंकित खाना खाकर बाहर घूमने के लिए गया था लेकिन वापस नहीं आया। अंकित और उसका परिवार मजदूरी का कार्य करता है। काफी तलाश करने के बावजूद भी अंकित का कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने 8 जून को अंकित के लापता होने की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवाई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की।

रविवार को रावलवास खुर्द गांव की एक महिला रावलवास खुर्द से किरतान जाने वाले रास्ते पर स्थित खेतों में लकड़ी लेने के लिए गई थी। जब वह लकड़ी लेने के लिए खेतों में पहुंची तो उसने पेड़ पर युवक का सब दिखाई दिया। उसने पास के खेतों में काम कर रहे व्यक्ति को बुलाया और घटना के बारे में अवगत करवाया। धीरे-धीरे यह बात पूरे गांव में फैल गई और मृतक के परिजनों तक भी जा पहुंची। मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृतक अंकित के शव की पहचान की।

इस संबंध में बालसमंद चौकी प्रभारी शेषकरण ने बताया कि रावलवास खुर्द गांव के खेतों में पेड़ पर एक युवक का शव लटका होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किया जा रहे हैं। पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है कि मृतक ने आत्महत्या की है या किसी ने उसकी हत्या करके शव को पेड़ पर लटका दिया।

नरवाना में पुलिस मुठभेड़, तीन बदमाशों को लगी गोली, सीआईए पुलिस ने किया एनकाउंटर,

हिसार में तलवार से गर्दन काट कर युवक की हत्या, बी फार्मेसी कर रहा था युवक,

नारनौंद में भारी मात्रा में सुल्फा सप्लाई करने वाले दो गिरफ्तार,

रोहतक जिले के 5 पहलवान एशिया चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer