Verification: eefe237ed2c24d7f

Hansi News : शराब ठेकेदार को डराने के मकसद से लगाई ठेके में आग, पुलिस रिमांड में खुलासा

0 minutes, 3 seconds Read

Hisar Hansi Ramayan wine shop fire case

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शराब ठेके में पेट्रोल की बोतल डाल आग लगाने का आरोपित गिरफ्तार

 

Hansi News : हिसार जिले के गांव रामायण में शराब ठेके में आग लगाने के मामले में सदर थाना हांसी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों में खुलासा किया कि उन्होंने शराब ठेकेदार को डराने के मकसद से पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई थी। पुलिस ने आरोपितों को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।

 

हांसी पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार गत दिनों पहले आरोपितों ने रामायण गांव में रात को करीब 2 बजे मौजूदा शराब ठेकेदार को डराने के लिए ठेके में पेट्रोल की बोतल डालकर आग लगा दी थी। इस दौरान आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपितों को पकड़ने के लिए तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। 

 

थाना सदर हांसी पुलिस ने गांव रामायण के शराब ठेके में पेट्रोल की बोतल डालकर आग लगाने वाले आरोपित को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान रामायण गांव निवासी कार्तिक उर्फ टोली व उसमान के रूप में हुई है। जिन्हें कोर्ट में पेश करके एक दिन का रिमांड लिया गया था, रिमांड के दौरान आरोपितों ने बताया कि शराब ठेकेदार को डराने का उनका मकसद था। वहीं पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई बाइक को भी पुलिस ने बरामद कर कब्जे में ले लिया है। रिमांड के बाद दोनों आरोपितों अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer